दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पपौरा मंदिर ट्रस्ट और पदाधिकारियों पर आरोप लगने के चलते रविवार को ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर मंदिर की जानकारी दी। जिस पर पदाधिकारियों ने निर्णय लेकर कहा कि पपौरा मंदिर की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।
अतिशय क्षेत्र पपौरा मंदिर के मंत्री विनय सुनवाहा ने कहा कि बीते दिनों मंदिर के खिलाफ समाज के कुछ युवा और महिलाओं के द्वारा गलत तरीके से सड़कों पर उतर कर विरोध जताया गया था। मंदिर में होने वाली गतिविधियों को गलत दर्शाकर आरोप लगाए गए थे, लेकिन मंदिर में ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। बल्कि चुनाव में हारे हुए क्षेत्र विरोधी व्यक्तियों द्वारा यह कारनामा रचा गया था। व्यक्तिगत विरोध के चलते मंदिर की गतिविधियों को गलत बताया गया।
उन्होंने एक-एक दस्तावेजों को दिखाकर आरोप निराधार बताए है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने ट्रस्ट ने निर्णय लिया है। उपमंत्री धमेंद्र जैन ने कहा कि भ्रामिक, झूठी आरोपों लगाने वाली विभिन्न महिला मंडल संगठनों ने आपत्ति एवं खंडन पत्र भी दिए हैं। अध्यक्ष विजय तेवरैया ने कहा कि ट्रस्ट की 23 प्रोपर्टी है। जिसे ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा देखरेख की जा रही है।
वहीं मंदिर में प्रतिभास्थली की खीचतान के चलते आचार्यश्री द्वारा ललितपुर में स्थापित कराने का निर्णय लिया गया कि विरोधियों के चलते मंदिर में होने वाली क्रियाओं में व्यवधान पैदा किया जाने लगा है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान आलोक भदौरा, सुनील कुमार जैन, अनिल जैन, कैलाशचंद्र, प्रकाश जैन, सुरेंद्र जैन, संजीव भदौरा, पुष्पेंद्र जैन, अशोक कुमार, राजेश, प्रकाशचंद्र सहित कई लोग शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/trust-committee-will-take-legal-action-to-tarnish-the-image-of-papaura-temple-128085860.html
No comments:
Post a Comment