Sunday, December 20, 2020

चार कराेड़ रुपए की लागत वाली सड़क सेना की आपत्ति के बाद काम रूकने से अधूरी, जितनी बनी वह भी हाे रही जर्जर

गाेशाला घाट से खड़े पाताल हनुमान मंदिर तक तहसील की छाेटी सड़काें में सबसे महंगी 4 कराेड़ रु. की सड़क बेकाम की साबित हाे रही है। सड़क का एक हिस्सा जहां सेना की आपत्ति के चलते अभी तक अधूरा है। वहीं जितना हिस्सा बनकर तैयार है। वह भी देखरेख के अभाव में जर्जर हाेता जा रहा है। कहीं पर मिट्टी व गंदगी जमी है कहीं पर किनारे पर बनाए छाेटे पिल्लर टूटने लगे हैं।

पीएम ग्राम सड़क याेजना विभाग ने गाेशाला घाट से लेकर खड़े पाताल हनुमान मंदिर के बीच चार कराेड़ रु. की लागत से सवा किमी लंबी सड़क का निर्माण किया है। इस सड़क काे तहसील की छाेटी सड़काें में सबसे महंगी सड़क माना गया है। लेकिन यह सड़क अब लाेगाें के लिए किसी काम की नहीं रह गई है। यहां पर गाेशाला घाट के हिस्से में सेना ने अपनी जमीन का हवाला देकर सड़क निर्माण में आपत्ति लेकर काम काे रुकवा रखा है। जिसके चलते यह सड़क गाेशाला वाले हिस्से पर अधूरी है।

इस वजह से इस सड़क का लाभ आम आदमी नहीं ले पा रहा है। वहीं दूसरी और खड़े पाताल हनुमान मंदिर से लेकर गाेशाला के पुल तक के हिस्से में जाे सड़क बनी है। वह भी अब धीरे-धीरे जर्जर हाेती जा रही है। सड़क की हालात यह है कि कई हिस्से में सफाई नहीं हाेने से यहां काली मिट्टी, गाद व गंदगी जमा हाे गई है। इसके अलावा गंभीर नदी के किनारे के हिस्से में सुरक्षा के लिए बनाए छाेटे पिलर भी धीरे-धीरे जर्जर हाेते जा रहे हैं। इसकाे लेकर अब तक पीएम ग्राम सड़क याेजना विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

स्कूल की रपट के पास दाे बड़े पुल बनाए, एक पूरा बना, दूसरा अधूरा
यहां सड़क निर्माण में गंभीर नदी पर दाे बड़े पुल भी बनाए गए हैं। जिसमें निजी स्कूल की रपट के समीप बना 12 मीटर लंबा, 8 मीटर चाैड़ा व 2.5 मीटर ऊंचा पुल ताे बनकर तैयार हाे गया है। लेकिन गाेशाला घाट वाले हिस्से में गंभीर नदी पर करीब 35 लाख रु. की लागत से बना पुल का एक हिस्सा अभी भी अधूरा है। यह पुल 24 मीटर लंबा, 3 मीटर ऊंचा व 7.5 मीटर चाैड़ा बनाया गया है। इसके एक जीराे एंड पर सेना की आपत्ति हाेने से काम नहीं हाे सका है।

आपत्ति है, सेना के अधिकारियों से लगातार चर्चा की जा रही है
इस बारे में पीएम ग्राम सड़क याेजना विभाग असिस्टेंट मैनेजर राजेश निगम का हर बार यह ही कहना रहता है कि सेना की आपत्ति से काम रुका हुआ है। हम लगातार सेना के अधिकारियाें से चर्चा कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों काे भी पूरे मामले से अवगत करा रखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महू. गाेशाला घाट से खड़े पाताल हनुमान मंदिर तक के कुछ हिस्से में सड़क का किनारा इस तरह जर्जर हाे रहा है।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/after-the-objection-of-the-road-army-costing-four-crores-rupees-work-was-incomplete-as-much-as-it-remained-128035329.html

No comments:

Post a Comment