हिंडोरिया थाना क्षेत्र के बांदकपुर निवासी एक महिला को मां बेटा ने लाठी मारकर गंभीर कर दिया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार फूलबाई पति कोदू अहिरवार 50 को राहुल एवं गीता ने लाठी मारकर गंभीर कर दिया।
परिजनों के अनुसार आरोपी अपने घर का नाला हमारे घर की ओर मोड़ रहे थे जिससे गंदा पानी हमारे घर में आता, फूलबाई ने मना किया तो मां बेटा ने मिलकर सिर में लाठी मार दी जिससे सिर में टांके आए हैं और आंखों के ऊपर सूजन आ गई है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/woman-sticks-to-the-house-and-injured-after-refusing-to-make-a-drain-on-the-house-128049966.html
No comments:
Post a Comment