Sunday, December 6, 2020

तालाब का सीमांकन होगा, बांध के स्लैब को चौड़ाकर रेलिंग लगाएंगे

हनुमान ताल के सौंदर्यीकरण जिम्मा एक बार भी नगर निगम ने लिया है। रविवार को नगर निगम प्रशासक व कलेक्टर गोपालचंद डाड ने ताल की हालत देखी। खराब स्थिति देख कलेक्टर ने नक्शा देखकर तालाब का सीमांकन कराने के लिए कहा। पाल को मजबूत बनाने के साथ चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। ये सारा काम जल संसाधन और नगर निगम मिलकर करेंगे।
कलेक्टर ने डेढ़ किमी लंबी पाल का पैदल निरीक्षण किया। इसके आसपास अतिक्रमण का पता लगवाने के लिए नपती करने को कहा। बांध के संकरे स्लैब को चौड़ा कर रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। पाल के आसपास के पेड़ों और झाड़ियों की छंटाई करवाने के साथ सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना जल्द बनाकर, पाल के पास उपलब्ध भूमि का वेस्ट मटेरियल से समतलीकरण करके ओपन जिम के उपकरण लगाने, एक्यूप्रेशर वाले इंटरलॉकिंग सीमेंट ब्लॉक लगाने को कहा। कार्यपालन यंत्री सुरेशचंद्र व्यास, सहायक यंत्री श्याम सोनी, उपयंत्री सत्यप्रकाश आचार्य, जलसंसाधन विभाग कार्यपालन यंत्री एचके मालवीय, उपयंत्री आरजी पाटीदार, पटवारी नितिन त्यागी, जगदीश कसेरा, मुकेश मरमट मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-pond-will-be-demarcated-the-rails-will-be-widened-and-the-rails-will-be-installed-127988018.html

No comments:

Post a Comment