Tuesday, December 8, 2020

प्रेमिका से मिलने पर टोकती थी पत्नी, पहले आंखें फोड़ीं, पीटकर मार डाला

पिछाेर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गरेठा में युवक रामेश्वर लोधी ने प्रेम प्रसंग को लेकर टोकाटाकी करने पर अपनी पत्नी रुक्मिणी की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान युवक के माता पिता ने अपनी बहू को बचाना चाहा तो उसने उन दोनों के साथ भी मारपीट कर दी। वारदात के बाद आरोपी के पिता ओमकार लोधी खुद उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। इतना ही नहीं उन्होंने मृतका के मायके वालों को भी वारदात की खबर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात सोमवार रात 9 बजे की बताई गई है।

बहू को लहूलुहान कर छपरे में डाल दिया, सुबह मरी मिली
आरोपी के पिता ओमकार लोधी के अनुसार, उनका बेटा रामेश्वर (40) का पास में ही रहने वाली एक महिला से प्रेम प्रसंग है। बहू रुक्मिणी बेटे को मना करती थी। सोमवार रात रामेश्वर नशे में घर आया और बहू से मारपीट करने लगा। मैंने टोका तो मुझे भी चांटा मारा। मारपीट के दौरान रामेश्वर ने पहले कील लगे डंडे से बहू की आंखें फोड़ दीं। इसके बाद हंसिया से पिटाई की। लहूलुहान बहू को छपरे में डाल दिया और खुद वहीं पर रातभर सोता रहा। सुबह तक बहू मर चुकी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/wife-was-distraught-when-she-met-her-girlfriend-first-blew-her-eyes-beaten-to-death-127994048.html

No comments:

Post a Comment