फिट इंडिया अभियान में खेल युवा कल्याण विभाग के सहयाेग से एसपीएम कामगार कल्याण केंद्र में जिला स्तरीय वालीबाॅल प्रतियाेगिता का आयाेजन किया जा रहा है। प्रतियाेगिता के दूसरे दिन देर रात तक फाइनल मुकाबला ऑर्डिनेंस फैक्टरी और मेहरागांव की टीम के बीच हुआ। इसमें मेहरागांव की टीम विजेता रही। पहला सेमीफाइनल जीतकर ऑर्डिनेंस फैक्टरी और दूसरा सेमीफाइनल मैच जीतकर मेहरागांव की टीम फाइनल में पहुंची।
सेमीफाइनल की दाेनाें विजेता टीमाें के बीच टक्कर का मुकाबला हुआ। देर रात चले मैच में खिलाड़ियाें के साथ दर्शक भी मैदान पर डटे रहे। इस दाैरान गुड्डा ठाकुर, आलोक राजपूत, महेंद्र पचलानिया, अरुण कहार, शक्तिसिंह मरकाम , बख्तावर खान, मुकेश पटेल, पंकज पांडे, प्रकाश चौरे, डॉ. अतुल सेठा, जिलाखेल अधिकारी उमा पटेल, प्रकाश शिवहरे, मोनिका चाैकसे, अनुराग मिश्रा, विवेक भदोरिया, जगदीप नर्रे आदि उपस्थित थे।
पहला मैच- एसपीएम और एनएमवी : सेट में 25-23, 25- 19 से दाे मैच जीतकर एसपीएम विजेता रहा।
पहला सेमीफाइनल - एसपीएम और ऑर्डिनेंस फैक्टरी : सेट में 25- 22, 20-25 और 15- 6 से 2-1 से ऑर्डिनेंस फैक्टरी विजेता।
दूसरा सेमीफाइनल- मेहरागांव और निमसाड़िया : तीन मैच के सेट में 25- 19, 25-20 से दाे मैच जीतकर मेहरागांव विजेता रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/volleyball-the-final-match-last-night-mehragaon-beat-the-ordnance-factory-128038825.html
No comments:
Post a Comment