Tuesday, December 1, 2020

एचआईवी पीड़ित को कोरोना से ज्यादा खतरा वजह, मरीज की इम्युनिटी कमजोर होती है

सामाजिक संस्था सुप्रयास के सचिव डॉ. मनोज जैन ने कहा कि भिंड जिले में पूरे देश से प्रवासी मजदूर इस समय आए हुए हैं। बड़ी संख्या में एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति रजिस्टर्ड हैं। एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति की इम्युनिटी सामान्य व्यक्ति से कम होती है। ऐसे में उस व्यक्ति के कोरोना से संक्रमित होने के चांस अधिक होते हैं, इसलिए समाज में अत्यधिक जागरूकता की जरूरत है। जिससे न केवल एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के जीवन की रक्षा हो सके अपितु अन्य व्यक्तियों को भी संक्रमित होने से रोका जा सके। डॉ. जैन ने आगे कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम महिलाओं को और समुदाय को यह जानकारी दें कि एचआईवी संक्रमण को कैसे रोका जाए।

अगर कोई महिला और पुरुष अपनी जांच कराना चाहते हैं तो वह आईसीटीसी में अपनी जांच करा सकते हैं। गर्भवती महिला को एचआईवी जांच पड़ताल में प्रसव कराने के लिए प्रेरित करना चाहिए। संस्था अध्यक्ष माेनिका जैन ने कहा कि हमें युवाओं के बीच एचआईवी और एड्स के साथ जीने वालों के साथ खुला और दोस्ताना व्यवहार प्रस्तुत करने की मिसाल कायम करना चाहिए इससे लोग भी अपना व्यवहार बदलेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।

सावधानी बरतें, कभी नहीं होगी बीमारी:एड्स एक गंभीर बीमारी है।
इसे ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) के नाम से जाना जाता है। जाने- अनजाने में कई लोग इससे ग्रसित हो जाते हैं। जब इससे बचाव संभव है तो सावधानी बरतना बेहतर है जिससे इलाज कराने की नौबत ही न आए। यह बात विश्व एड्स दिवस पर आयोजित कार्यशाला में सीएमएचओ डॉ.अजीत मिश्रा ने कही।

सीएमएचओ ऑफिस के सभागार में आयोजित कार्यशाला में डाॅ. मिश्रा ने एड्स फैलने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पीड़ित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन सम्बन्ध स्थापित करने, दूषित रक्त के चढ़ने, संक्रमित सुई के उपयोग और संक्रमित मां से उसके होने वाली संतान को हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को एड्स से जागरूक रहने की जरूरत है। इसका इलाज सरकारी अस्पताल में मुफ्त उपलब्ध है। जिला एड्स नोडल अधिकारी डाॅ. आसनदीप शाक्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेश शर्मा, जिला क्षय केंद्र के मधुराज सिंह, अतुल श्रीवास्तव एवं आईसीटीसी स्टाफ उपस्थित रहा।

सिविल सर्जन ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
प्रातः 10ः00 बजे रैली का आयोजन किया गया। इसे सिविल सर्जन डाॅ. अनिल गोयल ने हरी झंडी दिखाई। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई रैली चिकित्सालय परिसर में आई। रैली में डाॅ. आरएन राजौरिया, डाॅ. आसनदीप शाक्य सहित स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हुए। एड्स जागरूकता के नारे लगाकर लोगों जागरूक किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जिला अस्पताल में एड्स दिवस पर आयाेजित बैठक में डॉक्टर लोगों को जानकारी देते हुए ।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/hiv-sufferer-is-more-at-risk-than-corona-patient-immunity-is-weak-127968406.html

No comments:

Post a Comment