Monday, December 21, 2020

स्पॉट फाइन भी पीओएस से, संपत्तिकर व जलकर भी इसी से जमा होंगे

गंदगी और कचरा फैलाने पर नगर निगम टीम स्पॉट फाइन पीओएस से जमा करेंगी। संपत्तिकर, जलकर, लाइसेंस सहित विकास शाखा शुल्क भी पीओएस से ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। एचडीएफसी बैंक ने निगम को 10 एंड्रायड पीओएस दी है।
मशीन चलाने के लिए सोमवार को एक्सपर्ट महेंद्र राजपूत ने निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी। मंगलवार से अमला पीओएस मशीन लेकर कार्रवाई करेगा। ट्रेनिंग के दौरान आयुक्त सोमनाथ झारिया, उपायुक्त विकास सोलंकी, भविष्य कुमार खोब्रागड़े सहित अन्य अमला मौजूद रहा।

ऐसे सीधे निगम के खाते में पहुंचेगा शुल्क
पीओएस मशीन में ई-नगर पालिका पोर्टल का सॉफ्टवेयर लोड है।
शुल्क जमा करते ही वह सीधे निगम के खाते में पहुंच जाएगा।
संबंधित व्यक्ति को उसी समय रसीद या मोबाइल पर मैसेज भी चला जाएगा।

7 व्यक्तियों पर 8650 रुपए का जुर्माना लगाया गया
निरीक्षण में मंगलवार को गंदगी फैलाने पर संजय राहौरी मुखर्जी नगर पर 5000 रुपए, प्रमोद कुमार राम मंदिर पर 3000 रुपए, नाकोड़ा ट्रेडर्स सज्जन मिल रोड पर 250 रुपए, गोपाल कुमावत 80 फीट रोड, जितेंद्र, हर्ष व विनोद गुर्जर राम मंदिर पर 100 रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह, जोन प्रभारी किरण चौहान, पर्वत हाड़े ने की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Spot fine will also be deposited with POS, property and burning


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/spot-fine-will-also-be-deposited-with-pos-property-and-burning-128038780.html

No comments:

Post a Comment