Friday, December 4, 2020

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर साले की मौके पर मौत, जीजा गंभीर घायल

फूफ थाना क्षेत्र के सुरपुरा फूफ मोड़ पर भदौरिया प्लांट के पास एक तेज रफ्तार कार के चालक ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना गुरुवार की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। मृतक व घायल आपस में जीजा साले बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक सत्यम (25) पुत्र शंभूदयाल सिंह कुशवाह निवासी फफूंद जिला औरेया अपने बहनोई सुमेर सिंह (50) पुत्र रघुवीर सिंह कुशवाह निवासी सुरपुरा के साथ गुरुवार की रात आठ बजे अपनी बहन के घर सुरपुरा जा रहे थे। वे फूप सुरपुरा मोड पर भदौरिया प्लांट के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक यूपी 75 एडी 4948 के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि इस दुर्घटना में सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुमेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। माैके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही खुद ही घायल को उठाकर उसकी मरहम पट्‌टी की। कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मृतक को पीएम और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने घायल सुमेर सिंह की फरियाद पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/phuph/news/a-high-speed-car-killed-a-bike-collision-on-the-spot-brother-in-law-seriously-injured-127979247.html

No comments:

Post a Comment