लॉकडाउन के बाद कारोबार ठप होने से बिगड़ी आर्थिक स्थिति और कर्ज वसूली के लिए बैंक से लगातार फोन आने से तनाव में आए एक ट्रांसपोर्टर ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, दो अन्य लोगों ने खुदकुशी कर ली।
भंवरकुआं पुलिस के अनुसार पीपल्याराव की प्रभा कॉलोनी में रहने वाले 56 वर्षीय इंद्रजीतसिंह पिता महेंद्रसिंह भाटिया ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने ऑफिस में खुदकुशी कर ली। इंद्रजीत का ट्रांसपोर्ट का काम था।
लॉकडाउन के बाद से कारोबार मंदा पड़ गया था। उनका कुछ बैंकों से लोन भी था, जिसे चुकाने की कोशिश कर रहे थे। बेटे करण ने बताया कि वे कर्ज के कारण तनाव में रहने लगे थे। संभवतः इसी के चलते उन्होंने फांसी लगा ली। हालांकि उन्होंने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है।
बेटी की मौत से दु:खी महिला ने भी दी जान
तुकोगंज पुलिस के अनुसार पंचम की फैल में टीना (25) पति साजन डोंडवाल ने फांसी लगा ली। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। छह महीने पहले एक बेटी को जन्म दिया था। तीन महीने की होने के बाद बच्ची की मौत हो गई थी। संभवतः इसी कारण उसने जान दी है। उधरस तुकोगंज थाना क्षेत्र के न्यू देवास रोड पर रहने वाले टेलर दिनेश पंडित ने भी फांसी लगा ली। उसकी आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/transporter-hanged-after-work-stopped-and-unable-to-repay-debt-127973710.html
No comments:
Post a Comment