Tuesday, December 8, 2020

दिन-रात माननीयों की सेवा सुविधा के नाम पर धेला नहीं

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि माननीयों की सेवा में लगाए गए सरकारी कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। संगठन का कहना है कि सभी निज सहायक शासकीय समय के अतिरिक्त दिन-रात अपनी सेवायें देते हैं लेकिन इसके एवज में न तो अवकाश की सुविधा है और न ही उन्हें अतिरिक्त भत्ते की।

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अपयेश तिवारी, नरेन्द्र दुबे, अटल उपाध्याय, राबर्ट मार्टिन, आलोक अग्निहोत्री ने मुख्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित कर ऐसे कर्मचारियों को विशेष सुविधायें एवं भत्ते प्रदान करने की माँग की है।

कलेक्टर से पेंशनर्स ने लगाई गुहार- पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला शाखा अध्यक्ष एमएल अग्रवाल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कहा है कि विक्टोरिया चिकित्सालय से 13 सेवानिवृत्त महिलाओं को 7 वेतनमान के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन के एल.आर. मिश्रा, जुगल किशोर गुप्ता, आर.के. सक्सेना, मंगल प्रसाद झारिया, भगवत सिंह पटेल ने कलेक्टर से शीघ्र भुगतान कराने की माँग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/day-and-night-service-is-not-held-in-the-name-of-honorable-127994532.html

No comments:

Post a Comment