Friday, December 25, 2020

पुलिस लाइन में पहले दिन हुए तीन मैच, फाइटर क्लब, नेशनल व एसएनजी की टीम जीती

पैरामाउंट क्लब द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच खेले गए प्रतियोगिता संयोजक कमल ठाकुर ने बताया पहले मैच में फाइटर जूनियर ने पुलिस बॉयज जूनियर को 3-0 से हराया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच जुनैद और मैच रेफरी राजेश सोनी थे।

दूसरे मैच में नेशनल क्लब जूनियर ने एसएनजी को हाइब्रिड में 6-5 से हराया इसमें मैन आफ द मैच गौरव एवं तीसरे मैच में एसएनजी ने गुरुकुल को टाई ब्रेकर में 3_2 से हराया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच आदित्य किरार रहे। आशुतोष शर्मा पीयूष शर्मा और रक्षित निरीक्षक डीपी आर्य ने परिचय कर खेल का शुभारंभ कराया।

प्रतियोगिता

पहला मैच : पुलिस बॉयज फाइटर क्लब विनर फाइटर इटारसी
दूसरा मैच: नेशनल इटारसी एसएनजी फुटबॉल क्लब होशंगाबाद, विनर नेशनल इटारसी
तीसरा मैच: एसनजी व गुरुकुल, विनर एसएनजी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police match won three matches on day one, team of Fighter Club, National and SNG


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/police-match-won-three-matches-on-day-one-team-of-fighter-club-national-and-sng-128052538.html

No comments:

Post a Comment