Monday, December 7, 2020

इंदौर हाईकोर्ट में काेराेना से तीसरी मौत, अब तक 63 पॉजिटिव मिल चुके; इंदौर में 516 नए केस, 5 मौत

हाईकोर्ट में पदस्थ एक महिला कर्मचारी संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। अब तक कुल तीन कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है। इसी बीच स्टाफ ने प्रिसिंपल रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर 15 दिन सामूहिक अवकाश मांगा है। कर्मचारियों ने पत्र में उल्लेख किया है कि स्टाफ में काफी लोग संक्रमित हो चुके हैं। उनके संपर्क में आए कर्मचारियों को क्वारेंटाइन होना पड़ता है।

वहीं, कर्मचारियों में तीन मौत के बाद डर भी बैठ गया है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 15 दिन का अवकाश दिया जाना चाहिए। 20 के लगभग कर्मचारियों ने सामूहिक पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। हाईकोर्ट में स्टाफ व सुरक्षाकर्मी सहित 63 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच, सोमवार को शहर में 516 नए मरीज मिले। 5 मौत भी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/third-death-from-kairana-in-indore-high-court-63-positives-have-been-found-so-far-516-new-cases-5-deaths-127990568.html

No comments:

Post a Comment