मार्च 2021 से पहले शहर के 32 हजार नलों से रोज पानी मिलने लगेगा। रविवार को विधायक चेतन्य काश्यप ने अक्टूबर से चल रही तैयारियों अपडेट लेकर नगर निगम को 14 दिसंबर तक किन्हीं भी दो टंकियों से रोज पानी सप्लाई की शुरुआत करने का टॉरगेट दिया है। 6 टंकियों पर फोकस किया है। गुरुवार तक दो टंकियों का चयन कर लेंगे। धोलावड़ डेम में 393.2 मीटर भरा है, जो दो साल तक शहरवासियों की प्यास बुझा सकता है। आयुक्त सोमनाथ झारिया, सिटी इंजीनियर सुरेश व्यास, जलप्रदाय प्रभारी सत्य प्रकाश आचार्य, सुहास पंडित, भैयालाल चौधरी आदि उपस्थित रहे। रतलाम शहर में 20 साल पहले एक दिन छोड़कर जलप्रदाय की व्यवस्था की शुरू की गई थी।
इनमें से किन्हीं दो टंकियों से होगी शुरुआत
{गोशाला रोड 22.5 लाख
{पोलोग्राउंड 23 लाख
{कस्तूरबा नगर 20 लाख
{शांति नगर 20 लाख
{दीनदयाल नगर 15 लाख
{ग्लोबस कॉलोनी 15 लाख
नोट-टंकी की क्षमता लीटर में, जानकारी ननि के अनुसार।
शहरवासियों को रोज पानी देने के लिए ऐसे की तैयारी
{धोलावड़ डेम इंटकवैल - ज्यादा पानी लिफ्ट कर फिल्टर प्लांट तक पहुंचाने के लिए नए और पुराने इंटकवेल पर दो-दो पंप पुरे समय चलेंगे। दोनों जगह तीन पंप लगे हैं। अभी एक ही पंप चलता है, जबकि एक अन्य स्टैंड बॉय में रहता है।
{मोरवानी फिल्टर प्लांट - दोनों प्लांट पर तीन-तीन पंप लगे हैं। एक पूरे समय, दूसरा आवश्यकता अनुसार दो या तीन घंटे चलाया जाता है। पानी को तेजी सेे साफ कर टंकियों को भरने दूसरे पंप को 10 से 12 घंटे तक चलाया जाएगा।
{लीकेज बंद किए - 23 अक्टूबर से अब तक 341 छोटे-बड़े लीकेज बंद कर चुके हैं। ज्यादातर कॉलोनियों की सप्लाई लाइन के थे। 42 से अधिक लीकेज मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना की नई लाइन में भी मिले।
{वॉल्व की मरम्मत - मुख्य लाइन में सप्लाई बंद-चालू करने के लिए लगा रखे 72 वॉल्व की मरम्मत हो चुकी है। कलीमी कालोनी के बाहर व बद्धेश्वर रोड के वॉल्व की मरम्मत की । सोमवार को मोतीनगर के वॉल्व की बारी है।
{नियमित मॉनीटरिंग - लीकेज, वॉल्व सुधारने, सप्लाई लाइन का कनेक्शन करने सहित अन्य गतिविधियों की मॉनीटरिंग के लिए आयुक्त ने वाट्सएप ग्रुप बनाया है। ठीक होने वाले वॉल्व और लीकेज की फोटो इसमें हर दिन अपलोड होती है।
{अवैध नल कनेक्शन - शहर में लगभग 4 हजार अवैध नल कनेक्शन हैं। इन्हें काटने की शुरुआत हो गई है। कनेक्शनों की जानकारी देने नागरिक सीधे आयुक्त को शिकायत कर सकते हैं। शहर में लगभग 32 हजार वैध कनेक्शन हैं।
{ऑटो कनेक्शन - बिजली फाॅल्ट से इंटकवेल और फिल्टर प्लांट के पंप बंद न हो इसलिए निगम ने शहर के साथ रावटी फीडर से एक ऑटो कनेक्शन लेने की तैयारी की है। बिजली कंपनी के चीफ इंजीनियर ने साइट वेरिफिकेशन कर लिया है।
अभी जलप्रदाय में 7 से 8 एमएलडी का आ रहा अंतर
{अभी शहर में सप्लाई - 30 से 31 एमएलडी (एक दिन छोड़कर)
{हैंडपंप व ट्यूबवैल से मिल रहा - 1 से 1.5 एमएलडी
{रोजाना सप्लाई के लिए जरूरत - करीब 40 एमएलडी
{पानी की मात्रा का अंतर - 7 से 8 एमएमलडी
{ऐसे दूर होगा अंतर - इंटकवेेलों और फिल्टर पर एक-एक अतिरिक्त पंप चलाकर
वर्तमान सप्लाई व्यवस्था
टंकियां - 17
मुख्य लाइन - करीब 54 किमी
सप्लाई लाइन - 775 किलोमीटर
वॉल्वमैन - 49 (सप्लाई बंद-चालू करने वाले)
पंप चल रहे - इंटकवेल और फिल्टर प्लांट पर एक-एक।
अक्टूबर में रोज पानी देने के लिए ननि को कहा था
^धोलावड़ डेम में पर्याप्त पानी है। अक्टूबर में नगर निगम की को रोज पानी देने के लिए कहा था। 14 दिसंबर तक प्रायोगिक तौर पर किन्हीं दो टंकी से प्रतिदिन जल सप्लाई शुरू कर देंगे। धीरे-धीरे करके पानी टंकियों से भी हर दिन पानी मिलने लगेगा।
चेतन्य काश्यप, विधायक
मुहिम चलाकर सवा दो माह में 341 लीकेज सुधार चुके हैं
^सवा दो महीने से मुहीम चलाकर 341 लीकेज और 72 वॉल्व को सुधारा है। टंकियों को समय पर भरने मुख्य लाइन से जोड़ रहे हैं। इंटकवैल और फिल्टर प्लांट के पंप ज्यादा चलाकर रोज पानी देंगेे।
सोमनाथ झारिया, आयुक्त
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/water-will-be-available-daily-from-next-week-this-is-happening-in-the-city-after-20-years-starting-from-some-areas-127988025.html
No comments:
Post a Comment