गांव के आस-पास नदी, डेम, कुओं से विद्युत मोटर, केबल, ऑटो स्वीच, स्टार्टर सहित अन्य सिंचाई के सामान चोरी हो रहे हैं। एक माह से हो रही चोरियाें के चलते किसान परेशान हैं। किसानों ने पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत दी है। चोरी की वारदात से परेशान एक किसान ने घोषणा की है कि अगर जो व्यक्ति उक्त चोरों का पता बताएगा या उन्हें पकड़ने में मदद करेगा उसे 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
गांव से डेढ़-दो किमी दूर स्थित ग्राम छत्री स्थित डूमला डेम, नदी व कुओं पर रखे सिंचाई उपयोग में आने वाले संसाधनों की चोरियां हो रही है। गांव के पारसमल नांदेचा ने सिंचाई के लिए डूमला डेम (पीपलोंदी फंटे) पर विद्युत मोटर व ऑटो स्वीच, स्टार्टर लगाए थे। 26 नवंबर की रात को चोरों ने विद्युत मोटर चोरी कर ली। मोटर चोरी होने पर नांदेचा ने वहां लगाए नए ऑटो स्विच व स्टार्टर खोलकर अपने कुएं पर लगा दिए। वहां से भी चोर चोरी कर ले गए। आए दिन हो रही चोरी की वारदात को देखते हुए तथा किसानों का नुकसान न हो यह सोच पारमल नांदेचा ने चोरों की जानकारी देने व चोरों को पकड़ाने वाले को 10 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है। ताकि गरीब किसानों के सामानों की चोरी रुक सके और उन्हें राहत मिले।
चोरों को जल्द पकड़ लेंगे
^किसानों के सिंचाई संबंधित सामान चोरी होने की जानकारी मिली है। मैं अभी बाहर से आया हूं। एक-दो दिन में पूरे मामले की जांच कर जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
अमित शर्मा, चौकी प्रभारी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/troubled-by-theft-of-irrigation-items-the-farmer-put-a-reward-of-rs-10000-on-the-miscreants-127988016.html
No comments:
Post a Comment