Friday, July 17, 2020

वेतन जमा होने का मैसेज आया, लेकिन खाते में नहीं आए रुपए, शिक्षक परेशान

विकासखंड के सुसनेर,नलखेड़ा और सोयत के स्कूलों में कार्य करने वाले शिक्षकों के वेतन को लेकर अजीब स्थिति बन गई है। विभिन्न स्कूलों में कार्यरत संविलयन 211 शिक्षकों को जून का वेतन खाते में डाले जाने का मैसेज 31 जून को मिला, किंतु अाज तक उनके खाते में वेतन जमा नहीं हुआ है। शिक्षा विभाग ने वेतन जमा नहीं होने के लिए जिला कोषालय अधिकारी को पत्र भेजा है। वहीं कोषालय अधिकारी शिक्षा विभाग की गलती बता रहे हैं। इन सबके बीच 15 दिन से शिक्षक परेशान हैं कि कहीं उनके खाते से किसी ने राशि
तो नहीं निकाली है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि इस कार्यालय द्वारा संविलियन शिक्षकों का लेखाशीर्ष 027-2202-01-101-4396-11-001 मद में बिल आई डी 20003219114 दिनांक 30-06-2020 से बिल जनरेट किया। अप्रूवल करने पर कुल 350 शिक्षकों का बिल जनरेट हुआ था, जिसका वाउचर क्र 510-2202-062020-21-0145 है, परंतु 147 शिक्षकों का ही जून का वेतन भुगतान हुआ है। 211 लोगों का भुगतान होना शेष है। 9 जुलाई को पत्र भेजे जाने के बाद भी आज तक शिक्षकों का वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है।
मप्र के सिंगरोली जिले में इसी तरह का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोषालय अधिकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गलती बता रहे हैं। बिल को अप्रूवल करने के संबंध में राशि नहीं देखी। इसके चलते यह समस्या हुई है। दोबारा बिल जनरेट करने पर तकनीकी समस्या आ रही है। इस कारण भुगतान नहीं हाे पा रहा है। इस संबंध में साॅफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी से भोपाल में चर्चा की गई है, जबकि शिक्षा विभाग द्वारा कोषालय से ही कोई समस्या होने की बात कही जा रही है।
हमने अप्रूवल कर दिया
^जो बिल आया उसको अप्रूवल किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा 350 शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 71 लाख का बिल बनाया होगा, किंतु टेजरी भेजते समय 69 लाख का ही बिल भेजा, जिसे हमने अप्रूवल कर दिया।
- तरूण त्रिपाठी, जिला कोषालय अधिकारी आगर मालवा
^जून का 211 शिक्षकों का वेतन जमा नहीं होने के संबंध में कोषालय अधिकारी को पत्र भेजा गया है। हमारे द्वारा सारी प्रक्रिया पूरी कर बिल जनरेट किया गया था। कोषालय से ही कुछ समस्या आई होगी।
- बीसी बागरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुसनेर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/message-for-deposit-of-salary-but-the-money-did-not-come-to-the-account-teacher-upset-127525021.html

No comments:

Post a Comment