शादी की सालगिरह पर तलवार से केक काटकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो लोगों को विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टीआई तहजीब काजी के अनुसार आरोपी स्कीम नंबर 78 निवासी धीरेंद्र उर्फ पप्पू चौहान (30) और जितेंद्र उर्फ जीतू जायसवाल हैं। इन दोनों ने शादी की सालगिरह पर तलवार से केक काटने का फोटो फेसबुक और वाट्सएप पर वायरल किया था। इसके बाद जानकारी थाने तक पुहंची। फिर पुलिस ने दोनों की तलाश की। इनके घर से चार तलवारें भी मिली हैं। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को पत्रकार बताकर परिचय देते थे। बोलते थे कि वे सिर्फ स्टिंग ऑपरेशन करते हैं। दोनों आरोपी कन्नौद क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस अब वहां भी उनके अपराध पता कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/photos-of-cutting-cake-with-sword-went-viral-two-people-caught-127479473.html
No comments:
Post a Comment