जीवन में संवेदनशील होना आवश्यक है। यदि हम किसी की वेदना को नहीं समझ सके तो हमारा जीवन व्यर्थ है। आमतौर पर व्यक्ति प्रभावी लोगों के प्रभाव में आकर उसके हर प्रकार के काम कर देते हैं। निचली पायदान के लोगों की कोई पहुंच नहीं होने से वे वंचित रह जाते हैं। यह बात अनुविभागीय अधिकारी विष्णुप्रसाद यादव ने उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में कही।
उन्होंने कहा हमारी निष्ठा सही होना चाहिए तो सभी लक्ष्य आसान हो जाते हैं। इसके पूर्व उमाकांत वर्मा, प्रदीप रिछारिया, उमेश सिटोके ने स्मृति चिह्न एवं प्राचार्य झिंगन ने शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एएस राजपूत, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.एसके त्रिपाठी, बीआरसीसी जीआर चौरसिया, प्रौढ़ शिक्षा पर्यवेक्षक नोडल अधिकारी जनसुनवाई उमाकांत वर्मा, छात्रावास अधीक्षक रमेश भरोस भलावी, उद्यान अधिकारी देवेंद्र पाटीदार, महेश तिवारी, एस राजपूत, उमेश सिटोके, अजय सैलाब, जीपी विश्वकर्मा, सुनील सोंधिया, जय नारायण कलम, संजीव साहू, शरीफ खान, रचना जैन, वैशाली वैष्णव, दुर्गा लश्कर आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/if-loyalty-is-correct-then-all-goals-become-easy-127472835.html
No comments:
Post a Comment