Thursday, July 2, 2020

खंडवा वेयर हाउस से कंट्रोल दुकानों, सोसायटी को चावल की बजाय भेजी चूरी

नगर की कंट्रोल दुकानों में बुरहानपुर से चावल से भरा ट्रक पहुंचा। इसके कई कट्टों में घटिया चावल की चूरी निकाली। इसे देखने से ही पता चलता है कि यह खाने योग्य नहीं है, इसके बावजूद इसे कंट्रोल दुकानों और सोसायटी को भेजा जा रहा है। इसको लेकर वेयर हाउस संचालक सुरेश सनखेरे से पूछा गया तो उन्होंने कहा खंडवा के वेयर हाउस से ही ऐसा माल आ रहा है। इसको लेकर हम खुद भी शिकायत कर चुके हैं।
गुरुवार को ट्रक एमपी-09 एचजी- 5573 से नेपानगर के मातापुर बाजार स्थित कंट्रोल दुकान में कट्टे उतारे गए। अधिकांश कट्टों में चावल की बजाय चूरी निकली। इस पर कंट्रोल दुकान संचालक ने भी वेयर हाउस और खाद्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। इसी तरह अन्य कट्टों में भी घटिया चावल की चूरी निकाली।

समर्थन मूल्य पर उम्दा क्वालिटी, लोगों तक पहुंच रहा घटिया

सरकार द्वारा हर साल समर्थन मूल्य पर मंडियों से उम्दा क्वालिटी का गेहूं, चावल सहित अन्य उपज खरीदी जाती है, लेकिन आमजन तक पहुंचते-पहुंचते इसकी क्वालिटी घटिया हो जाती है। मातापुर बाजार में भी जो चावल ट्रक से भेजा गया, उसकी क्वालिटी घटिया थी। जबकि खरीदी के समय सारी चीजें देखकर अधिकारी खरीदी करते हैं। अब अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। चावल खंडवा वेयर हाउस से आना बताकर बुरहानपुर के वेयर हाउस ने पल्ला झाड़ लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/nepanagar/news/churn-sent-from-khandwa-ware-house-instead-of-rice-to-control-shops-society-127472833.html

No comments:

Post a Comment