नरवार थाना क्षेत्र के पुरानी कृषि उपज मंडी में एक दंपति रास्ता रोककर अपनी झोंपड़ी बना रहे थे। रास्ता रोकने से मना किया तो युवक के साथ मारपीट कर दी। इससे युवक घायल हो गया। घटना के बाद युवक घायल अवस्था में नरवर थाने में पहुंचा तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद युवक ने अजाक थाने में अपनी आपबीती बताई तब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार मनोज पुत्र हरगोविंद जाटव ने बताया है कि कृषि उपज मंडी में किले की तलहटी के नीचे एक झौपड़ी बनाकर अपना एवं अपने परिवार के साथ वहां रह रहा हूं। इस पर पड़ोस में रहने वाले मुकेश बघेल व उसकी पत्नी अनीता बघेल ने गालियां देते हुए कहा कि यह जमीन हमारी है। जब मैंने कहा कि आम रास्ते में टपरिया बनाई है तो मुकेश ने गालियां देते हुए गुस्सा में आकर पत्नी विनीता के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट कर दी। इससे युवक के शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। घटना की शिकायत मनोज ने पुलिस से की लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/narwar/news/on-the-way-they-were-being-beaten-up-for-stopping-the-hut-127476173.html
No comments:
Post a Comment