बदरवास वन परिक्षेत्र के श्यामपुरा बीट के चंदौरिया गांव के पास वन भूमि की जुताई कर बोवनी करते हुए शुक्रवार को वन टीम ने एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। जब्त किए ट्रैक्टर को रेंज परिसर में रखवा कर उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार छोटू उर्फ शंभू पुत्र सीताराम यादव निवासी चंदौरिया वन भूमि पर अपने ट्रैक्टर से जुताई कर फसल की बोवनी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर हर्ष कुमार गौतम वनपाल, ब्रजेंद्र श्रीवास्तव वनपाल, लखन सैन वनरक्षक, सतेंद्र लागोरिया वनरक्षक, सूरज मौर्य वनरक्षक, कैलाश भार्गव वनरक्षक, शिवचरण, वनरक्षक सहित एसएएफ जवानों की टीम मौके पर पहुंची। जहां टीम ने एक ट्रैक्टर वन भूमि पर कब्जा करने की मंशा से जुताई ट्रैक्टर चालकर को पकड़कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया। इसके साथ ही ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/badarwas/news/tractors-confiscated-land-tractors-seized-case-on-1-127476175.html
No comments:
Post a Comment