इटारसी में पहली बार 24 घंटे में शुक्रवार को कोरोना के 19 मरीज मिले। प्रशासन ने आनन-फानन 11 कंटेनमेंट घोषित किए। कोरोना संक्रमित 19 लोगों में 8 महिलाएं हैं। जुलाई के पहले पखवाड़े के एक्टिव केस 24 थे। अब इटारसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 43 हो गई है। प्रशासन ने तीसरी लाइन, सातवीं से पांचवीं लाइन और इससे लगा सराफा, ईदगाह व जमानी गांव को नया कंटेनमेंट जोन बनाया है। यहां बैरिकेडिंग कर दी गई है। सराफा बाजार बंद कर दिया गया है। वहीं व्यापारियों ने 23 जुलाई तक सराफा बाजार बंद करने का फैसला लिया।
जमानी में ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव, सोमवार को बंद रहेगा तिलक सिंदूर
इटारसी से 12 किमी दूर जमानी गांव में क्रिश्चियन समुदाय के 40 वर्षीय ड्राइवर कोरोना संक्रमित हैं। इनको एम्बुलेंस से इटारसी अस्पताल लाया गया। इनकी पत्नी का सैंपल भी लिया जाएगा। ड्राइवर की पहले की ट्रेवल हिस्ट्री लॉकडाउन में गोवा में फंसने की थी। पथरौटा थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा अाैर नायब तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर जमानी पहुंचे और करीब 25 लोगों को क्वारेंटाइन कराया। नायब तहसीलदार ठाकुर ने बताया अगले सोमवार को जमानी के पास तिलकसिंदूर मंदिर में प्रवेश निषेध रहेगा।
पिपरिया शहर में कोरोना का पहला केस: इटारसी से इलाज कराकर लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव
सरदार वार्ड क्षेत्र निवासी युवक शुक्रवार काे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह शहर का पहला कोरोना कस है। उसके परिवार में एक दर्जन सदस्य हैं। उनके साथ आरबीएल बैंक के पांच लोगों की भी कोरोना जांच की जा रही है। युवक को इलाज के लिए इटारसी स्थित कोविड सेंटर भेज दिया गया है। तहसीलदार राजेश बोरासी और बीएमओ डॉ. एके अग्रवाल ने बताया युवक शनिवार को इटारसी से पेट संबंधी किसी बीमारी का इलाज करवा कर लौटा था। पिछले 4 दिन से उसे बुखार खांसी जैसे लक्षण नजर आ रहे थे।
बज्जरवाड़ा की 38 वर्षीय महिला काेराेना पाॅजिटिव
माखननगर| बाबई के बज्जरवाड़ा में 38 वर्षीय महिला की काेराेना रिपोर्ट पोजिटिव पाई गई। महिला लंबे समय से बीमार है। उसका बाबई और होशंगाबाद के निजी चिकित्सालयों में चल रहा था। संभावना है कि महिला कहीं अस्पताल से ही संक्रमित हुई होगी। यह बाबई ब्लाॅक का काेराेना का पहला केस है। बीएमओ डॉ. रोहित शर्मा ने बताया महिला मजदूर परिवार से है। उसे बीटीआई ज्ञानाेदय स्कूल कोविड सेंटर में भर्ती किया है। महिला के पति और देवर धान रोपाई का काम कर रहे थे।
बाबई के 6 और डोलरिया से 5 लोगों को ज्ञानाेदय क्वारेंटाइन सेंटर में रखा है। हिल व्यू होम काॅलोनी में पॉजिटिव आई महिला के परिवार के 6 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई- डॉ. अक्षय रघुवंशी, कोरोना नोडल अधिकारी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/19-cases-in-itarsi-for-the-first-time-in-24-hours-bullion-market-closed-till-thursday-127525195.html
No comments:
Post a Comment