Friday, July 17, 2020

मैनेजर की ठगी के शिकार 20 और किसान मिले, थाने में की शिकायत

आईसीआईसीआई बैंक तीखड़ के ब्रांच मैनेजर कुलदीप सिंह यदुवंशी और कैशियर सूरज सिंह राजपूत की शिकायत करने वाले किसान बढ़ते जा रहे हैं। 12 जुलाई को 45 किसानों ने गबन की शिकायत दर्ज कराई थी। एफआई के बाद अब तक 20 और किसान सामने आए जिनके साथ दोनों ने धोखाधड़ी की। सभी ने पथरौटा थाने में बयान दर्ज कराए हैं। बता देें कि मैनेजर और कैशियर ने 2 करोड़ रुपए से अधिक की हेराफेरी की और अब फरार हैं। पथरौटा थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों के ठिकानों पर उनकी तलाश कर रही है। छतरपुर के अलावा उत्तरप्रदेश में कानपुर सहित आरोपी मैनेजर के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन सफलता नहीं मिली है। आरोपी बैंक मैनेजर ने इटारसी न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी जिसे गुरुवार को खारिज कर दिया गया है आरोपी इटारसी स्थित अस्थाई पते पर भी पुलिस ने नजर बनाए हुए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/20-more-farmers-found-victims-of-managers-cheating-complaint-in-police-station-127525196.html

No comments:

Post a Comment