Thursday, July 2, 2020

जिले में अब 17 कंटेनमेंट जोन, यहां 31 जुलाई तक लगा रहेगा लॉकडाउन, यहां 15 हजार से ज्यादा लोग फंसे

कोरोना महामारी के बीच जिले में अब भी 21 कंटेनमेंट जोन हैं। इनमें अब 31 जुलाई तक लाॅकडाउन रहेगा। इन क्षेत्रों में अब भी 20 हजार से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। इनके अलावा अन्य क्षेत्रों में बाजार और दुकानें निर्धारित समय तक खुली रहेंगी। अभी बाजार को लेकर कोई संशोधन नहीं किया गया है।
कंटेनमेंट जोन छोड़कर 1 जून से जिलेभर में लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी दुकानें खुल गई हैं। अनलॉक-2 में अभी बाजार में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने गुरुवार दोपहर एक आदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। यहां सभी लोग घरों में रहेंगे। कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकल पाएगा। उन तक सिर्फ दूध, पानी और सब्जी पहुंचाई जाएगी। इन्हें पहुंचाने वाले भी पीपीई कीट पहनकर ही वहां प्रवेश कर सकेंगे।
रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू
रोजाना प्रतिष्ठान सुबह 6 से रात 9 बजे तक ही खुले रहेंगे। रात 10 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस बीच पूरे जिले में लोग आवाजाही नहीं कर सकेंगे।
यहां भी रहेगा प्रतिबंध
स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, थियेटर, जिम, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, ऑडिटोरियम, आहाते, असेंबली हॉल, सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक-धार्मिक समारोह बंद रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/now-17-containment-zones-in-the-district-there-will-be-lockdown-till-july-31-more-than-15-thousand-people-stranded-here-127472909.html

No comments:

Post a Comment