Tuesday, July 14, 2020

12 साल का बच्चा 4 मिनट में सहकारी बैंक के कैबिन से उड़ा ले गया 10 लाख रुपए

जावद कस्बे में मंगलवार सुबह 11 बजे बावल रोड स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा के कैश काउंटर वाले कैबिन से एक 12 साल का बच्चा मिनटाें में 10 लाख रुपए गायब कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुबह कैशियर दानिश खान ने स्ट्राॅन्ग रूम से 500-500 रुपए के नोट के चार बंडल व 100-100 रुपए के नोट के 5 बंडल निकाले और कैश काउंटर के कैबिन में रखकर दरवाजा लगाए बिना स्ट्राॅन्ग रूम बंद करने चला गया। सुबह 11.04 बजे 12 साल का बच्चा एक युवक के साथ मास्क लगाकर शाखा परिसर में आया। वह अन्य कर्मचारियों की कुर्सी के पीछे से हाेते हुए कैबिन में पहुंचा और 500-500 रुपए के दो बंडल थैले में रखकर 11.08 बजे बैंक से बाहर आ गया। उसके पीछे युवक भी निकल गया। बाहर खड़े एक अन्य युवक के साथ तीनों फरार हो गए। बैंक काउंटर पर खड़े ग्राहकों ने कर्मचारियों को बताया कि बालक नोट की गडि्डयां ले गया, तब वारदात का पता चला।
ये तीन लापरवाही जिससे वारदात को अंजाम दे गए

1- कैशियर कैश कैबिन खुला छोड़कर चला गया।
2- अगर कैबिन से बाहर जाना था तो ताला लगाकर जाता।
3- बैंक में गार्ड की व्यवस्था नहीं, चपरासी से करवा रहे काम।

^सुबह कैशियर के साथ चपरासी स्ट्राॅन्ग रूम से नोटों के बंडल निकालकर लाए और कैबिन में रखे थे। रूम बंद करने गए, इसी दौरान बालक नोटों के दो बंडल उठा ले गया।
लक्ष्मीनारायण मीणा, प्रबंधक जिला सहकारी बैंक शाखा, जावद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A 12-year-old child blew 10 lakh rupees from a bank's cabin in 4 minutes


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/a-12-year-old-child-blew-10-lakh-rupees-from-a-banks-cabin-in-4-minutes-127513637.html

No comments:

Post a Comment