कराहल तहसील के दो गांवों के ऊपर से होकर टिड्डी दल गुजरा, इसे लेकर तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जहां टिड्डी दल को भगाने के लिए न सिर्फ दवाओं का छिड़काव किया गया। यहां तहसीलदार ने टिड्डी दल को भगाने के लिए आवाजें भी निकाली। हालांकि यहां कोई नुकसान नहीं हुआ और टिड्डी दल गांवों के ऊपर से होते हुए जंगल की तरफ निकल गया।
बुधवार की दोपहर टिड्डी दल सबसे पहले कराहल तहसील के भोंटूपुरा गांव में देखा गया। टिड्डी दल को लेकर ग्रामीणों ने आवाजें निकाला और थाली बजाना शुरु कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार भोंटूपुरा गांव में उक्त टिड्डी दल से कोई नुकसान नहीं हुआ और दल गांव के ऊपर से होकर गुजर गया। यहां इसके बाद टिड्डी दल पनवाड़ा गांव में देखा गया। जिसकी सूचना प्रशासन को दी गई। इस पर तहसीलदार शिवराज मीणा मौके पर पहुंचे और पंचायत से दवा छिड़काव कराया ताकि, टिड्डी दल गांव के पेड़-पौधों को नुकसान न पहुंचाएं और मौके से चला जाए। इसे भगाने के लिए खुद तहसीलदार ने आवाजें भी निकाली और टिड्डी दल यहां जंगल की ओर बढ़ गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/karhal/news/locust-party-passed-through-panwara-bhontupura-in-karahal-127397630.html
No comments:
Post a Comment