Wednesday, June 10, 2020

खरगाेन में उपचार कराने गए युवक की रिपाेर्ट पॉजिटिव, सुंद्रैल और धामनोद के 19 लोगाें काे किया होम क्वारेंटाइन

धामनोद के एक व्यक्ति ने खरगोन में इलाज कराया था। जहां उसका काेराेना सैंपल लिया था। बुधवार काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई है। यह सूचना धामनोद में मिलने पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार नगर के 58 वर्षीय युवक काे बुखार की शिकायत होने के बाद धामनोद इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जिसके बाद वह इलाज के लिए खरगोन गए थे।
पहली बार उन्हें डायबिटीज होने का पता चला। तभी 6 जून को उनका कोरोना सैंपल भी लिया गया। इस बीच उन्हें इंदौर के लिए रैफर कर दिया था। जहां एमटीएच कंपाउंड स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया। 8 जून को इंदौर में भी सैंपल लिया गया। बुधवार को उनकी खरगोन वाली रिपोर्ट आई है जिसमें पॉजिटिव बताया गया।
तहसीलदार याेगेंद्रसिंह माैर्य, नायब तहसीलदार सोनिका सिंह, थाना प्रभारी राजकुमार यादव के साथ बीएमओ डॉ. महेंद्र पाल सिंह डावर के नेतृत्व में बीपीएम संजय शर्मा, ब्लॉक नोडल अधिकारी सीताराम अलावा, अशोक पटेल, सेक्टर सुपरवाइजर केके शर्मा, एएनएम व आशा कार्यकर्ता को लेकर 1 आरआर टीम, 1 मेडिकल टीम और 5 सर्वे टीम गठित की गई। मरीज के रहने वाली नारायण कॉलोनी एवं जवाहर मार्ग मोतीझिरा बाबा गली स्थित दोनों घर पर पहुंची। कलेक्टर आलोक सिंह के अादेश पर दोनों गलियों को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर सील किया। मरीज घर में 4 सदस्य है। बड़ा बेटा इंदौर है। जबकि उसकी पत्नी और छोटा बेटा घर पर है। जिन्हें घर पर ही क्वारेंटाइन किया गया है। मरीज की कांट्रेक्ट हिस्ट्री निकालने के बाद कुल 19 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया हैं। इसमें 7 सुंद्रैल के हैं जबकि 5 नारायण कॉलोनी धामनोद व 7 वार्ड क्रमांक 15 के है। 5 टीम ने कंटेनमेंट एरिया के 80 घरों में सर्वे किया गया। इसमें 410 लाेग हाेकर 34 बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम हैं।
धामनाेद अस्पताल में किसी ने नहीं देखा था
मरीज के बेटे शाहनवाज ने बताया 1 जून को पिता काे बुखार आया और हाथ पैर सुन्न हो रहे थे। धामनोद अस्पताल ले गए तो किसी ने नहीं देखा। हमारी बहन खरगोन में है इसलिए फिर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल खरगोन ले गए। 6 जून से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। ऑक्सीजन लगाई गई। सैंपल भी लिया। तबियत बिगड़ने पर 8 जून को इंदौर रैफर कर दिया। वहां फिर से सैंपल लिया गया। हालांकि इंदाैर में उपचार चल रहा है।
आगे की सैंपलिंग की जाएगी
नायब तहसीलदार साेनिका सिंह ने बताया कलेक्टर के अादेश पर क्षेत्र काे कंटेंनमेंट एरिया घोषित करने के बाद दोनों गलियों को सील कर दिया है। बीएमअाे डाॅ. डावर ने बताया सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई कर सर्वे टीम गठित कर 80 घरों का सर्वे किया। वार्डों में स्क्रीनिंग की। आगे की सैंपलिंग भी की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
19 people of Sunderil and Dhamnod report positive, youth of Khargain went home for treatment


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/19-people-of-sunderil-and-dhamnod-report-positive-youth-of-khargain-went-home-for-treatment-127397599.html

No comments:

Post a Comment