Saturday, June 13, 2020

गुंडे पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, किया चक्काजाम

जूनी इंदौर ब्रिज के पास सफाईकर्मी राहुल झांझोट की गोली मारकर हत्या के विरोध में शनिवार को परिजन ने प्रदर्शन किया और फिर महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया। परिजन का आरोप था कि एक एसआई को गुंडे ने मैनेज कर रखा है, इसलिए उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजन ने पकड़ाए गुंडों का जुलूस निकालकर फांसी पर टांगने की मांग की। परिजन के डर से पहले ही पुलिस ने चारों आरोपियों को दूसरे थानों में रखा।

हंगामे के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग भी तोड़ी गई
आरोपी गोटू, कालू, कैलाश को पुलिस ने गांधी नगर से गिरफ्तार करना बताया है। एक और आरोपी हेमराज की गिरफ्तारी सैफी नगर से बताई है। शनिवार दोपहर जब राहुल के परिजन को गोटू की गिरफ्तारी की जानकारी लगी तो वे थाने पहुंच गए। पुलिसकर्मी कह रहे थे कि उन्होंने गोटू का पैर तोड़ दिया है, लेकिन परिजन बोले कि पुलिस ने झूठा पट्टा चढ़ाया है। परिजन वहीं पर मौजूद एसआई एमरकस टेपो से विवाद करने लगे। उनका आरोप था कि गुंडे की रिकॉर्डिंग में साफ है कि वह टेपो को पैसे देता है। हंगामे के दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ दी। आधे घंटे तक टीआई भरत सिंह ठाकुर की समझाइश के बाद परिजन फिर थाने पहुंचे। तब भंवरकुआं टीआई इंद्रेश त्रिपाठी और सराफा टीआई अमृता सोलंकी पहंुचे। उन्होंने भी स्थिति को संभाला। टीआई भरत सिंह ठाकुर ने कहा कि परिजन अभी रिकॉर्डिंग में एसआई पर आरोप लगा रहे हैं। पूरा मामला अफसर देख रहे हैं। एसआई टेपो भी परिजन से बोले कि रुपए लेने का आरोप गलत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Accused of not taking action on goons, made a complaint


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/accused-of-not-taking-action-on-goons-made-a-complaint-127408084.html

No comments:

Post a Comment