Saturday, June 13, 2020

बसों का संचालन नहीं होने से लोग परेशान

कोरोनावायरस के दौरान लॉकडाउन लगने के बाद से बसें बंद हो गईं थीं जिनका संचालन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। धनपुरी एवं आसपास के हजारों नागरिकों को अपने अनेक कार्यों से बरेला एवं जबलपुर जाना होता है। बसें नहीं चलने से उनके कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञात हो कि धनपुरी से लगकर औद्योगिक क्षेत्र मनेरी है, जहां पर बरेला क्षेत्र के हजारों मजदूर कार्य करने जाते हैं परंतु वर्तमान में बसों एवं ऑटो के संचालन बंद होने से सबके सामने रोजी रोटी का कार्य करना भी मुश्किल हो रहा है। पूर्व में भी ग्रामीणों ने कई बार मेट्रो सेवा शुरू करने की मांग की थी लेकिन शासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र के लोगों का
कहना है कि वर्तमान स्थिति में मेट्रो बस सेवा यदि धनपुरी तक चलाई जाए तो ग्रामीणों को बहुत लाभ होगा।
मेट्रो सेवा धनपुरी तक चालू होने से मनेरी, पड़वार, उमरिया, डूंडी, पहाड़ीखेड़ा, मलारा, बीजापुरी, लहंगी सिहोरा, गाडरखेड़ा, बम्हनी देवरी सहित कई गांव को इसका लाभ मिलेगा।
ग्राम पंचायत धनपुरी के सरपंच अमित शुक्ला ने कलेक्टर से मांग की है मेट्रो बस जो बरेला शारदा मंदिर तक चलती है, को मात्र 6 किलोमीटर बढ़ाकर धनपुरी तक कर दिया जाए।


तो इससे धनपुरी एवं आसपास के दो दर्जन से अधिक गांव को सीधा लाभ मिलने लगेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/people-upset-due-to-non-operation-of-buses-127408086.html

No comments:

Post a Comment