Thursday, June 18, 2020

नियमों का उल्लंघन करने पर सरपंच प्रतिनिधि को कलेक्टर ने फटकारा

धारा 144 लागू होने के बावजूद सरपंच प्रतिनिधि टेहरका ग्यादीन अहिरवार 20 से 25 लोगों के दल को अपने साथ लेकर कलेक्टोरेट ज्ञापन देने पहुंचा। जहां कलेक्टर सरपंच प्रतिनिधि को नियमों का उल्लंघन करने पर फटकार लगाई। हालांकि अधिकारियों ने चेतावनी देकर छोड़ा।
कलेक्टर के आदेश अनुसार पूरे जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए धारा 144 लागू की गई है, लेकिन ग्राम पंचायत टेहरका सरपंच प्रतिनिधि गयादीन अहिरवार धारा 144 का उल्लंघन करते हुए 20 से 25 लोगों के साथ कलेक्टोरेट कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे। जिस पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि जनप्रतिनिधि ही इस प्रकार से नियमों का उल्लंघन करेंगे तो जिले को कोरोना संक्रमण से कैसे बचाया जा सकता है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने ज्ञापन देने पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि की फटकार लगा दी।
नियमों का उल्लंघन करने पर न्यायालय में ले जाकर पुलिस की उपस्थित में सरपंच प्रतिनिधि एवं उनके साथियों से ब्यान लिए गए। पहली गलती मानते हुए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बाद में थाना कोतवाली में लिखित रूप से ब्यान लेकर अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि ग्यादीन अहिरवार ने कलेक्टर को दिए अपने ज्ञापन में सीईओ हर्ष खरे को जनपद पंचायत निवाड़ी से अन्य स्थान पर पदस्थ करने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/niwari/news/sarpanch-representative-reprimanded-for-violating-rules-127425261.html

No comments:

Post a Comment