Tuesday, June 9, 2020

रात को शराब पीकर घर पहुंचा, पत्नी से मारपीट की, बेटे ने पेट में घूंसा मारा, पसली टूटने से मौत

इंदौर रोड के मतानाखुर्द में किसान विक्रम परमार की मौत का मामला हत्या का निकला। बेटे ने ही पिता को पेट में लात-घूंसे मारे थे, जिससे पसली टूट जाने से मृत्यु हुई। बेटे ने अपना गुनाह स्वीकारते हुए कहा- पिता की नशे की लत से परिवार दुखी हो गया था। वह नशा करने के बाद मां को पीटते थे। रविवार रात को मां से मारपीट कर गला दबा रहे थे। यह मुझसे देखा नहीं गया और आवेश में पिता की हत्या हो गई।
24 घंटे से भी कम समय में नानाखेड़ा पुलिस ने किसान की संदिग्ध मौत का खुलासा कर दिया। मंगलवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम पर खुलासे के दौरान एएसपी रुपेश द्विवेदी, डीएसपी एचएन बाथम व नानाखेड़ा टीआई सतनामसिंह ने कहा विक्रम परमार की हत्या इकलौते बेटे जितेंद्र परमार ने की। उसने बताया रविवार रात को पिता अत्यधिक शराब के नशे में रात 12.30 बजे घर आए थे। यहां नशा कर आने पर विक्रम की पत्नी ने आपत्ति जताई, जिसे लेकर विक्रम ने उसे पीटना शुरू कर दिया और गला दबाने लगा। आरोपी बेटे ने कहा मां की चीखने की आवाज सुन कमरे में पहुंचा तो पिता मुझे भी मारने लगे। मैंने उन्हंे रोका लेकिन वह मां को लात मारते रहे। बीच-बचाव के दौरान मैंने पिता को पेट में घूंसा मारा तो वह गिर गए। इसके बाद दो-तीन लात मारी, जिससे मौत हो गई। घटना के बाद मां और मैं बहुत घबरा गए थे। सुबह होते ही रिश्तेदार और गांव में मैंने पिता की आकस्मिक मौत की सूचना कर दी व अंतिम संस्कार को ले जाने ही वाले थे कि इसी बीच पुलिस आ गई और पिता की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाने के बाद मुझे थाने ले गई, जहां मैंने पुलिस को सबकुछ सच बता दिया।

पिता ने शराब में दो बीघा जमीन बेच दी
जितेंद्र ने पूछताछ में बताया पिता विक्रम कई साल से शराब पी रहे थे। नशे की लत के चलते दो बीघा जमीन बेच चुके थे। मां ने इसे लेकर जब भी आपत्ति ली उसे पिता ने पीटा। यह कहते थे कि शेष सात बीघा जमीन भी बेच दूंगा, मुझे किसी की परवाह नहीं है। पिता की नशे की लत के चलते हम बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे उन्हें मारना नहीं चाहता था लेकिन गुस्से में यह सब हो गया।
फोन पर बताया बेटे ने पिता को मार डाला
सोमवार सुबह किसान विक्रम की शवयात्रा की तैयारी हो गई थी और शव अर्थी पर रख लिया था। इसी दौरान किसी ने डायल 100 पर सूचना देकर बताया बेटे ने पिता को मार दिया है और लाश का अंतिम संस्कार करने जा रहे हैं। खबर लगते ही नानाखेड़ा थाना एसआई विकास देवड़ा मौके पर पहुंचे। हत्या की आशंका के बाद अधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर बाद डीएसपी एचएन बाथम व एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ भी मौके पर पहुंच गए। आंखों पर सूजन देख डॉक्टर गायकवाड़ ने अंदरूनी चाेट का इशारा किया था। इसी के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला हत्या का ही निकला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हत्या करने वाला आरोपी जितेंद्र।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/reached-home-after-drinking-alcohol-at-night-beat-wife-son-punched-her-in-the-stomach-death-due-to-rib-breakdown-127394299.html

No comments:

Post a Comment