शहर के जबलपुर नाका क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे 11 केवी की हाइटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर जमीन में गिर गया। गनीमत रही कि मंगलवार को दुकानें बंद होने के कारण लोग वहां पर मौजूद नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हैरानी की बात तो यह है कि सड़क पर तार गिरने के एक घंटे बाद भी बिजली विभाग की टीम वहां पर नहीं पहुंची। जिससे स्थानीय लोग निगरानी करते रहे कि कहीं कोई आवारा मवेशी करंट की चपेट में न आ जाए।
स्थानीय मनोज पटेल, बप्पन जैन, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, संदीप जैन ने बताया कि हम लोग अपने घरों में थे, इसी बीच अचानक तेज फाल्ट के कारण तार टूटने के कारण बिजली गुल हो गई। हम लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो मुख्य सड़क किनारे तार पड़ा देखकर बिजली कंपनी को सूचना दी। लेकिन काफी देर तक कोई नहीं आया।
एक घंटे बाद जब बिजली कंपनी की टीम आई तो उन्होंने सुधार कार्य किया। बप्पन जैन ने बताया कि मंगलवार को दुकानें बंद थीं इसलिए यहां पर लोगों की चहल-पहल नहीं थी, वरना आम दिनों में तार टूटकर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने बताया कि यहां पर लगे बिजली के खंबों पर केवल लाइन के तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। यह तार जमीन के नीचे भी झुके रहते हैं। यही कारण है कि बार-बार फल्ट भी बनता है। स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों से मांग की है कि बारिश के पहले तारों का सही तरीके से मेंटनेंस किया जाए, ताकि कोई हादसा न हो सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/11-kv-highting-line-wire-collapsed-shops-were-closed-otherwise-a-major-accident-could-happen-127394298.html
No comments:
Post a Comment