Tuesday, June 9, 2020

सिलपतपुरा की हरिजन बस्ती में आठ दिन से विद्युत ठप, लोग हो रहे परेशान

ग्राम पंचायत भैरा के ग्राम सिलपतपुरा हरिजन बस्ती में 1 सप्ताह से विद्युत सप्लाई बंद पड़ी हुई है साथ ही शासन के आदेशानुसार हरिजन बस्ती में बाहर से आए हुए लोगों को होम क्वारेंटाइन भी किया गया है हरिजन बस्ती में करीब 25 से 30 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। घरों में क्वारेंटीन किए हुए लोगों को विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है
बाहर से आए लोगों का कहना है कि विद्युत सप्लाई बंद होने से भीषण गर्मी में घर के अंदर रह पाना मुश्किल हो रहा है। हमारे छोटे छोटे बच्चे हैं, ऊपर से भीषण गर्मी ऐसे में हम लोग तो वैसे ही बीमार हो जाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक पखवाड़े से विद्युत सप्लाई बंद पड़ी हुई है। कई बार विद्युत विभाग को इस बात की सूचना दी जा चुकी है लेकिन विभाग द्वारा अब तक कोई सुनवाई नही की गई है। अब ऐसे में हम लोग घर के अंदर रहें तो भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा और घर के बाहर निकलते हैं तो गांव वाले मना करते हैं कि आप लोग घर के अंदर ही रहे घर के बाहर न निकले। लोगों ने कहा कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे इस भीषण गर्मी में बीमार हो रहे हैं । घर से बाहर निकलने में होम क्वारेंटाइन के आदेश की अवहेलना होगी। गांव में 8 रोज से हरिजन बस्ती में विद्युत सप्लाई बंद पड़ी है और सुधार के लिए कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही है।
अब ऐसे में लोग घर के अंदर रहेंगे तो भीषण गर्मी से बीमार होने का खतरा है । बाहर से आए लोग अगर बाहर रहेंगे तो गांव वालों को महामारी का खतरा रहेगा। ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों से गांव की विद्युत सप्लाई बहाल करने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/electricity-halt-in-harijan-township-of-silpatpura-for-eight-days-people-are-worried-127394280.html

No comments:

Post a Comment