Monday, June 8, 2020

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम प्रदेश में धीरे-धीरे हो रहा सक्रिय, शहर में 24 घंटे में 2.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई

1 जून से सक्रिय हुआ प्री-मानसून सोमवार को बेअसर हो गया। सात दिन बाद सुुबह से शाम तक धूप रही। कहीं भी काले बादल नजर नहीं आए। मंगलवार को भी मौसम लगभग एेसा ही रहेगा। बुधवार से प्री-मानसून के दूसरे दौर की बारिश शुरू हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम प्रदेश में सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से फिर तेज बारिश शुरू होने के आसार हैं।
8 साल बाद जून में 34 डिग्री पारा, सामान्य से 5 डिग्री कम

सबसे ज्यादा तापमान ग्वालियर में 39.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। जून में इतना कम तापमान आठ साल बाद रिकॉर्ड हो रहा है। पिछले साल ही 8 जून तक की स्थिति में इंदौर में तापमान 41 डिग्री था। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री होकर सामान्य से 1 डिग्री कम दर्ज किया है। बीते 24 घंटे में 2.2 मिमी बारिश भी हुई है।

5 इंच प्री-मानसून बारिश पर घोषित होता है मानसून
प्री-मानसून में 5 इंच बारिश हो जाने पर मौसम विभाग मानसून की आमद घोषित करता है। अब तक 2.1 इंच बारिश हो चुकी है। दूसरे दौर में तीन इंच पानी गिर गया तो मानसून 22 जून से पहले ही घोषित किया जा सकता है। मौसम विभाग ने 22 जून इंदौर मानसून सक्रिय होने की तारीख जारी की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The system made in the Bay of Bengal is slowly becoming active in the state, the city received 2.2 mm of rain in 24 hours.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/the-system-made-in-the-bay-of-bengal-is-slowly-becoming-active-in-the-state-the-city-received-22-mm-of-rain-in-24-hours-127390805.html

No comments:

Post a Comment