इंदौर एयरपोर्ट पर 600 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनने वाली नई टर्मिनल बिल्डिंग का काम अब एयरपोर्ट के निजीकरण के बाद होगा। जो भी कंपनी एयरपोर्ट को लेगी, उसी में नई टर्मिनल बिल्डिंग का प्रावधान किया जाएगा। शुक्रवार को एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में ये बातें स्पष्ट की गईं।
इंदौर एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन और सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से इसे लेकर चर्चा हुई थी, तब उन्होंने कहा था कि एयरपोर्ट का नाम निजीकरण की सूची में शामिल है। इसलिए हम निजीकरण के बाद उसी में नई बिल्डिंग का भी प्रावधान करेंगे। सांसद लालवानी ने कहा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण (पार्किंग और अन्य) के लिए प्रदेश सरकार का क्लीयरेंस मिल गया है। दिल्ली से मिलना बाकी है। 1.43 करोड़ रुपए जमा करवा दिए हैं। एनओसी मिलने के बाद एयरपोर्ट के सामने (बिजासन माता मंदिर जाने वाली रोड) की सड़क को एयरपोर्ट के हिस्से में लेकर पार्किंग और अन्य विस्तार के काम शुरू कर दिए जाएंगे। भविष्य में वाहनों की आवाजाही सुपर कॉरिडोर के सामने से गुजर रहे रोड से होगी।
बोइंग की तैयारी - 2750 मीटर के रनवे को 4250 मीटर करेंगे
हाई राइज बिल्डिंग - सांसद ने कहा हम शासन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और नगर निगम को भी पत्र लिखेंगे कि एयरपोर्ट के आसपास के हिस्सों में हाई राइज बिल्डिंग को परमिशन न दी जाए।
रन-वे का होगा विस्तार -रन-वे का विस्तार किया जाएगा। अभी 2750 मीटर लंबा रन-वे है। इसे बढ़ाकर 4250 मीटर का किया जाएगा। इससे बोइंग विमान एयरपोर्ट पर उतर सकेंगे।
इंटरनेशनल कार्गो शुरू होगा, आज बैठक- इंदौर एयरपोर्ट से इंटरनेशनल कार्गो भी शुरू होगा। इसको लेकर रेसीडेंसी में एक्सपोर्टर और प्रमुख लोगों की शनिवार को बैठक होगी।
5 पार्किंग सितंबर तक होगी तैयार, नया एयरोब्रिज भी बना
- 15 पार्किंग बन रही है। 5 पार्किंग सितंबर तक तैयार हो जाएगी।
- नया एयरोब्रिज तैयार है। दो पहले के थे। दो और बनाए जाएंगे।
- आने वाले समय में एक्स-रे से बैगेज स्कैन किए जाएंगे।
‘56’ के बाद छत्री से राजबाड़ा तक रोड भी तय समय में पूरी की, ड्रेनेज के कारण ट्रैफिक बंद
स्मार्ट सिटी के तहत कृष्णपुरा छत्री से राजबाड़ा तक की सड़क तय समय सीमा 17 जुलाई तक बन गई है। दूसरी स्मार्ट सड़कों की तरह फ्रूट मार्केट से लगी इस सड़क को पूरा करने के लिए भी टाइमर लगाया गया था। इस सड़क का कैरिज-वे बन गया लेकिन ट्रैफिक शुरू नहीं हो पाया। इसके पीछे आड़ा बाजार से आ रही ड्रेनेज लाइन का पेंच बताया जा रहा। दरअसल, राजबाड़ा के मुहाने पर खत्म हो रही सड़क के एक तरफ अन्ना पान और दूसरी तरफ पूर्व महापौर की दुकान है। यहां आड़ा बाजार की ओर से आने वाली नाली अन्ना पान की दुकान तक रोड पार होकर खत्म होती है। यहां स्मार्ट सिटी के कॉन्ट्रैक्टर ने लाइन बंद कर स्टॉर्म वाटर लाइन से ही मिला दी। इसका रहवासी लगातार विरोध कर रहे हैं। अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया ड्रेनेज का काम पूरा करने के बाद ही इस सड़क पर ट्रैफिक शुरू किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/screw-in-new-airport-terminal-will-now-be-made-after-going-into-private-hands-127524977.html
No comments:
Post a Comment