दो दिन की राहत के बाद फिर से कोरोना के मरीज तेजी से मिलने लगे। शुक्रवार रात 9 बजे से लेकर शनिवार शाम तक जिले में 8 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से दो रिपोर्ट इंदौर भेजे गए सैंपलों में से आई। इन मरीजों में जिला जेल के जेलर और उनका गार्ड भी शामिल है।
जेलर 5 दिन पहले एक विभागीय जांच के लिए रतलाम गए थे। पत्नी और गार्ड भी साथ थे। वहां से लौटते समय रतलाम जेल अधीक्षक के दो बेटों को धार ले जाने के लिए कार में साथ ले आए। धार के रास्ते पर उन्हें छोड़ते हुए झाबुआ आ गए। बाद में इन जेल अधीक्षक के दाेनों बेटों में कोरोना पाया गया तो जेलर, उनके परिवार वालों और गार्ड के सैंपल लिए गए। शुक्रवार देर रात जेलर व गार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बामनिया के पास नवापाड़ा, पारा, थांदला और पेटलावद के पास पारेवा में 1-1 मरीज मिले।
झाबुआ में 4, बामनिया के पास नवापाड़ा, पारा, थांदला और पेटलावद के पास पारेवा में 1-1 मरीज
- 55 साल के जेलर और 29 साल के गार्ड के अलावा दिलीप गेट के पास 38 साल के किराना व्यापारी में संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्हें कुछ दिन से बुखार था। वो पिछले दिनों दाहोद के हनुमानगंज में व्यापारी को भुगतान करने गए थे। एक मौलवी की रिपोर्ट रात में पॉजिटिव मिली। वो कुछ दिनों से वरदान अस्पताल में भर्ती हैं।
- थांदला के कंटेनमेंट एरिया में 65 साल के महुआ व्यापारी में संक्रमण मिला। शुक्रवार रात 2 बजे कोरोना संक्रमित को ले जाकर आइसोलेट किया गया। ये पूर्व में मिले संक्रमित के पड़ोसी हैं। नगर में अब अभी तक दो कंटेनमेंट एरिया बन चुके हैं।
- बामनिया के पास ग्राम पंचायत मुलथानिया के नवापाड़ा फलिया में 58 साल की महिला में संक्रमण मिला। पिछले दिनों उपचार के लिए दाहोद गई थी। वहां से लौटने के बाद हाइपरटेंशन के उपचार के लिए पहले यहां स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से रतलाम मेडिकल कॉलेज ले गए थे। वहीं सैंपल की जांच में पॉजिटिव पाई गई। शनिवार सुबह एसडीएम एलएन गर्ग, तहसीलदार जितेंद्र अलावा, बीएमओ, एमएल चौपड़ा और टीम गांव में पहुंची। महिला के परिवार के 14 सदस्यों के सैंपल लिए। कंटेनमेंट एरिया बनाया गया।
- पारा में पूर्व में मिले एक संक्रमित की पत्नी में भी संक्रमण पाया गया। नए निर्देशों के मुताबिक अब कोई संक्रमित मिलने पर उसके करीबी या परिवार के लोगों के सैंपल 5 दिन बाद लिए जाते हैं। इन्हीं सैंपलों में से 42 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
- पेटलावद के पास पारेवा गांव की महिला की रिपोर्ट देवास में पॉजिटिव आई। 45 साल की इस महिला का उपचार देवास के अमलतास अस्पताल में चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/brought-two-sons-of-superintendent-from-ratlam-both-came-out-positive-in-dhar-jailer-here-127528707.html
No comments:
Post a Comment