Tuesday, July 21, 2020

थैली में जेवर रख बाइक पर टांंगी पानी पीने गया इतने में हो गई चोरी

रावटी में स्थित एक सोने-चांदी के आभूषण की दुकान से युवक ने परिवार के साथ चांदी का कंदौरा खरीदकर उसे कपड़े की थैली में रखा। दुकान से कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर उसने थैली टांगी और पानी पीने गया। लौटने पर थैली नहीं मिली। क्षेत्र में स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो व्यक्ति थैली ले जाते नजर आए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार रावटी थाना क्षेत्र के देथला निवासी मुकेश पिता भूरजी गरवार खरीदारी करने सोमवार को रावटी गया था। जहां अंडरवियर, जूत्ते-चप्पल खरीदने के बाद घर लौट रहा था । रास्ते में ससुराल पक्ष के रकमा बाई, वेला बाई, राजू बाई व राजूबाई का पति मुन्नालाल मिल गए। उन्होंने मुकेश से कहा चांदी का कंदौरा खरीदना है। इसलिए आभूषण की दुकान पर चलों। मुकेश उनके साथ रावटी के सदर बाजार स्थित आभूषण की दुकान पर पहुंचा, उन्होंने 460 ग्राम वजनी चांदी का कंदौरा 21 हजार 200 रुपए में खरीदा। ससुराल पक्ष के लोगों ने अन्य सामान खरीदने की बात कहते हुए आगे चले गए और मुकेश कपड़े की थैली में कंदौरा रखकर बस स्टैंड स्थित बाबा भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा के पास खड़ी बाइक लेने गया। जहां उसने बाइक पर थैली टांकी और 10 फीट दूर पानी पीने गया। पानी पीने के बाद वह लौटा और कुछ ही दूरी पर बाइक लेकर ससुराल पक्ष के लोगों के पास पहुंच गया। जहां उनके द्वारा थैली का बारे में पूछने पर पता चला की थैली जो बाइक पर टांगी थी वह गायब है। मुकेश परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच कर वहां खड़े पानी पताशे वाले दुकान संचालक व सब्जी बेचने वाली महिला सहित अन्य लोगों से जानकारी जुटाई। सब्जी बेचने वाली महिला ने दो लोगों को थैली ले जाते हुए देखने की बात कही। मुकेश ने मामले की शिकायत रावटी थाने में की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया। मुकेश ने बताया मंगलवार को क्षेत्र में स्थित एक दुकान से सीसीटीवी फुटेज निकालने पर दो लोग थैली ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। वीडियो फुटेज व उनके फोटो पुलिस को मुहिया करवाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Put jewelry in a bag, went to drink water hanging on the bike, it was stolen


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/put-jewelry-in-a-bag-went-to-drink-water-hanging-on-the-bike-it-was-stolen-127539194.html

No comments:

Post a Comment