सब्जी व्यापारी के काेराेना पाॅजिटिव मिलने के बाद अब सब्जी मंडी अाईटीअाई स्थित कृषि उपज मंडी के पास शिफ्ट होगी। एंट्री हाउसिंग बाेर्ड काे जाने वाले मार्ग से हाेगी। मंगलवार से कृषि उपज मंडी के पास बने शेड में थोक सब्जी मंडी लगेगी। बता दें कि थोक सब्जी मंडी को 5 सालाें से जनप्रतिनिधि अाैर अधिकारी शिफ्ट नहीं करा पा रहे थे, जबकि कृषि मंडी में थाेक सब्जी मंडी लगाना प्रस्तावित है। काेराेना काल में एक दिन में ही मंडी शिफ्ट हो गई। नई सब्जी मंडी की व्यवस्था को देखने विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, तहसीलदार और एसडीएम के साथ सब्जी व्यवसायी साेमवार काे अाईटीअाई पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/from-today-the-wholesale-vegetable-market-will-be-located-near-the-iti-based-agricultural-produce-market-127535707.html
No comments:
Post a Comment