पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लूट के प्रयास के मामले में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। पिस्तौल भी बरामद कर करने की बात सामने आई है। जल्द खुलासा किया जा सकता है। हालांकि पुलिस ने इस मामले को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बैंक शाखा में प्लास्टिक का थैला छोड़ गया। इसमें ऑनलाइन बुलाए गए सामान का एक बॉक्स मिला। इस पर लिखी जानकारी से पुलिस को आरोपी का पता चला।
सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि पुलिस ने गुरुवार को पिस्तौल भी बरामद की है। बताया जाता है, कि आरोपी हार्डवेयर की दुकान पर नौकरी करता है। पुलिस पता लगा रही है आरोपी के साथ और कितने लोग थे। हथियार कहां से खरीदा गया था। उधर, पुलिस ने इस संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं दी है। एसडीओपी टीएस बघेल ने कहा जांच जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/sendhwa/news/case-of-robbery-attempt-in-pnb-branch-127472873.html
No comments:
Post a Comment