नगर स्थित बाइक शोरुम के पास से एक अज्ञात बदमाश ने बाइक पर टंगे थैले में रखे रुपए चुरा लिए। ये वारदात यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जरोली निवासी पीड़ित किसान ने बताया उपज बेचने रुपए खाते में आए थे। वह बैंक से 50 हजार रुपए लेकर आया था और बाइक शोरूम बाइक का पिलक लेने के लिए पहुंचा। शोरम के बाहर बाइक खड़ी कर जैसे ही वह पिलक लेने के लिए गया। इतने में ही बदमाश ने रुपए चुरा लिए।
जरोली निवासी पीड़ित कैलाश पिता बाबूलाल पाटीदार ने बताया वह बैंक से रुपए निकालकर एक किराना दुकान पर पहुंचा था। यहां पर किसी ने बाइक का पिलक तोड़ दिया था। जिसे ठीक कराने के लिए वह शोरुम पहुंचा था। बाइक को बाहर खड़ी कर पिलक लेने के लिए अंदर गया। पांच मिनट बाद लौटकर देखा तो बाइक पर टंगा थैला गायब था। किसान रुपए गायब होने पर शोर मचाया। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शोरुम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। इसमें बदमाश बाइक पर से रुपयों से भरा थैला उतारते हुए दिखाई दिया। थाना प्रभारी टीआई संजू कामले ने बताया सीसीटीवी फुटेज में बदमाश दिखाई दिया है। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा हौ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/thikari/news/rupees-were-in-a-bag-hanging-on-bike-unknown-miscreant-stole-cctv-imprisoned-127486542.html
No comments:
Post a Comment