माॅब लिंचिंग मामले मंे फरार अाराेपी करण पिता नारायण साेलंकी (32) निवासी टेमरिया थाना मनावर को पुलिस ने पकड़ लिया है। करण पर धारा 147, 148, 149, 435, 427, 307, 302, 395, 397, 120 बी, 153 ए, 353, 332, 342, 449 में केस दर्ज था। पुलिस ने उस पर दस हजार रुपए का इनाम भी घाेषित किया था।
टीआई रणजीतसिंह बघेल ने बताया फरवरी में ग्राम खिडकिया-बाेरलाई में हुई माॅब लिंचिंग का एक वीडियाे वायरल हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने 50 लाेगाें पर केस दर्ज किया था। मामले में 48 आराेपियाें काे गिरफ्तार किया जा चुका है। एक आराेपी की माैत हाे चुकी है। एक आरोपी अभी भी फरार है।
शनिवार काे पुलिस काे मुखबीर से सूचना मिली थी कि करण अपने गांव टेमरिया आने वाला है। करण गांव पहुंचा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आराेपी ने बताया कि 5 फरवरी काे उसी ने गांव में बच्चा चाेर हाेने की अफवाह फैलाकर दाे कार में सवार छह लाेगाें पर हमला करवाया था। करण के पकड़ाने के बाद अब एक अाराेपी की गिरफ्तारी और बची है। साथ ही मामले की जांच जारी है। आराेपी काे पकड़ने में एसअाई ब्रजेंद्रसिंह ताेमर, एएसअाई रमेश ताेमर, प्रआ दिलीपसिंह, अारक्षक माधवसिंह, मुकेश, कैलाश की भूमिका रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/arrested-karan-of-ten-thousand-caught-in-mab-lynching-127528691.html
No comments:
Post a Comment