रसूलिया के सरस्वती नगर में सोमवार की रात मयूर गौर के सूने मकान में चोरी हो गई। मकान में रहने वाला परिवार हरियाली अमावस्या पर अपने गांव आमरी डोलरिया गया था। देहात थाना पुलिस के मुताबिक मंगलवार को परिवार जब वापस आए तो गेट का ताला टूटा था और अंदर समान बिखरा हुआ था। मयूर गौर ने बताया कि एक एप्पल का आईपैड, मोबाइल फोन, एक मंगलसूत्र सहित 25 हजार रुपए नकद चाेरी हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
लश्कर चौक से बाइक चाेरी
इधर, ग्वालटोली लश्कर चौक निवासी राजेंद्र सिंह की बाइक एमपी 05 एमए 7833 चोरी हो गई है। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/family-went-to-village-to-worship-on-amavasya-cash-from-home-jewelery-stolen-127539229.html
No comments:
Post a Comment