शहर का शासकीय ओमकारेश्वर मंदिर के समिति सदस्य बाबा की सावन सवारी निकालने के लिए कलेक्टर के पास पहुंचे, क्योंकि हर वर्ष ओमकारेश्वर की पालकी यात्रा सावन में छह बार नगर का भ्रमण करती है, जो वर्षों पुरानी परंपरा है। वर्तमान पुजारी ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि महामारी को ध्यान में रखते हुए तथा सोशल डिस्टेंस बनाकर कम श्रद्धालु के साथ पालकी निकालने की तैयारी है। इसके लिए हमने कलेक्टर से अनुमति मांगी है, क्योंकि मेरे परिवार की 7 पीढ़ी यह परंपरा निर्वाह करती आ रही है। 200 साल से नगर में बाबा की पालकी निकलती अा रही है, जो मंदिर से शुरू होकर वजीरपुरा, पुराना अस्पताल, भावसार मोहल्ला, हरायपुरा, महादेव घाट पर आरती के बाद, मगरिया सोमवारिया बाजार, आजाद चौक, किला रोड होती हुई मंदिर प्रांगण में वापस पहुंचती है। इसलिए मंदिर समिति के सदस्य अनोखी बालोदिया बताते हैं कि दोपहर 12 बजे कलेक्टाेरेट में कलेक्टर दिनेश जैन को ओमकारेश्वर मंदिर की जानकारी देते हुए सवारी के बारे में बताया तथा सवारी निकालने के लिए अनुमति मांगी है। हालांकि अभी तक कलेक्टर ने कोई भी आदेश नहीं दिया।
सावन में 6 को पहली सवारी तथा अंतिम सवारी 10 अगस्त को
समिति सदस्य बालोदिया ने बताया कि इस बार सावन में प्रति सोमवार को भगवान ओंकारेश्वर महादेव की पालकी 6 बार नगर भ्रमण पर निकलने की अनुमति मांगी गई है, जो पहला सोमवार 6 जुलाई को है। इसके बाद 13 जुलाई, 20 जुलाई, 27 जुलाई, 3 अगस्त तथा 10 अगस्त को अंतिम सवारी निकलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/collectorate-reached-to-seek-permission-to-take-out-sawan-127476152.html
No comments:
Post a Comment