Saturday, July 18, 2020

मास्क न लगाने, गंदगी करने वालों पर 86 हजार का जुर्माना

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच भी मास्क न लगाने और गंदगी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाकर जुर्माना वसूला जा रहा है। इसके बाद भी दुकानदार और आम जनता मान नहीं रही है, इसलिए अब जुर्माने की कार्रवाई तेज की गई है। शनिवार को 164 दुकानदारों पर कार्रवाई की गई और करीब 86 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। इसके साथ ही आम लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है। संभागायुक्त एवं नगर निगम प्रशासक महेशचंद्र चौधरी के निर्देश एवं निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सड़कों पर निर्माण सामग्री एवं गंदगी फैलाने और पॉलीथिन का विक्रय करने वालों के साथ-साथ बिना मास्क लगाए 164 दुकानदारों के चालान काटे गए। निगम के सभी संभागों के अंतर्गत 86 हजार रुपए जुर्माने के रूप में वसूले गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/86-thousand-fine-on-those-who-do-not-apply-masks-and-dirt-127528724.html

No comments:

Post a Comment