Tuesday, July 21, 2020

मानसून जाने के 70 दिन बाकी लेकिन बेरुखी ने बढ़ाई चिंता, किसान काे धान रोपाई के लिए अब तेज बारिश का इंतजार

जिले में रुक-रुक कर हल्की बारिश हाे रही है। जिले में अभी तक 12 इंच सामान्य बारिश हाे गई है। पिछले साल इस समय तक 10 इंच बारिश हुई थी। यानी 2 इंच बारिश ज्यादा हाे गई है। जिले की सामान्य बारिश 52 इंच है। अभी 40 इंच बारिश हाेना बाकी है। 31 जुलाई तक जिले में 23 इंच बारिश हाेनी चाहिए। जुलाई के अभी 10 दिन बाकी हैं। जिले में अभी मानसून सुस्त है। बादल अा रहे हैं लेकिन तेज बारिश नहीं हाे रही है। हल्की बारिश ही कहीं-कहीं बारिश हाे रही है। माैसम विभाग के अनुसार अभी तक जिले में 12 इंच बारिश ही हाेना था, जिसने अपना काेटा पूरा कर लिया है। पिछले साल की तुलना करें ताे पिछले साल कुल 74 इंच बारिश हुई थी। इसमें से 10 इंच बारिश 21 जुलाई तक ही हाे पाई थी। बाकी 64 इंच बारिश अगले 70 दिन यानी 30 सितंबर तक हुई।
माैसम विभाग के अनुसार अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश हाेगी। इस दौरान बंगाल की खाड़ी में सिस्टम मजबूत बनते दिख रहे हैं। कम से कम जिले का 52 इंच का काेटा है वह पूरा हाे सकता है। इस हिसाब से अभी 40 इंच बारिश अाैर हाेना है। इसके लिए 70 दिन बाकी हैं। लाेगाें काे अभी भारी और तेज बारिश का करीब दाे महीना सामना करना पड़ सकता है।

आगे क्या : बंगाल की खाड़ी में बनेंगे मजबूत सिस्टम
माैसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार मानसून अगस्त-सितंबर में ही ज्यादा सक्रिय हाेगा, तभी तेज अाैर भारी बारिश हाेगी। अगस्त में बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने की उम्मीद है। अभी 30 सितंबर तक बारिश हाेना है। इस लिहाज से 70 दिन बारिश के बाकी है। अभी तेज बारिश का दाैर शुरू हाेगा। हालांकि जुलाई में ज्यादा बारिश हाेने की संभावना नहीं है। हल्की बारिश हाेती रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
70 days left for monsoon, but disinterested raises concern, now heavy rain waiting for farmers to plant paddy


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/70-days-left-for-monsoon-but-disinterested-raises-concern-now-heavy-rain-waiting-for-farmers-to-plant-paddy-127539219.html

No comments:

Post a Comment