Saturday, July 4, 2020

आंगनवाड़ी सहायिका, 64 साल की वृद्धा, 11 साल की बालिका कोरोना पॉजिटिव

जिले में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक आंगनवाड़ी सहायिका, 64 साल की वृद्धा और 11 साल की बालिका शामिल है। तीनों को जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया है।
सलीम कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय आंगनवाड़ी सहायिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी ड्यूटी कोरोना के सर्वे में लगाई गई थी। स्वास्थ्य खराब होने पर उसका सैंपल जांच के लिया भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पिछले महीने भी आठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संक्रमित मिल चुकी हैं। इसके अलावा खड़कोद की 64 वर्षीय महिला और 11 साल की बालिका की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री फिलहाल स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल पाई है। दोनों का स्वास्थ्य खराब होने पर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 406 हो गई है। इनमें से 369 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 14 एक्टिव मरीज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/anganwadi-assistant-64-years-old-11-year-old-girl-corona-positive-127479520.html

No comments:

Post a Comment