अमृत योजना में बनीं तुलसी विहार और दर्पण कॉलोनी की टंकियों से रविवार को पानी की सप्लाई का ट्रायल किया गया, जाे सफल रहा। तुलसी विहार की टंकी के वॉल्व की 68 में से 8 चूड़ियां खोलने पर पानी 6 मीटर ऊंचाई तक जा पहुंचा। जबकि दर्पण काॅलोनी में वॉल्व की सात चूड़ियां खोलने पर 5 मीटर ऊपर तक पानी पहुंचा। पीएचई के कार्यपालन यंत्री जागेश श्रीवास्तव का कहना है कि नलों की फिटिंग होने पर पानी और ऊपर तक जाएगा। जबकि अभी वॉल्व की चूड़ियां कम खोली गईं थीं। गौरतलब है कि शहर में 10 टंकियां तैयार हो चुकी हैं। द्वारिकापुरी और विनय नगर टंकी का ट्रायल हो चुका है।
तुलसी विहार टंकी: 11 लाख लीटर क्षमता की यह टंकी 105.77 लाख रुपए में तैयार की गई है। यहां से तुलसी विहार, पंचशील एक्टेंशन, महेश नगर, कैलाश विहार और अनुपम नगर में पानी की सप्लाई की जाएगी। अभी 1135 घरों में कनेक्शन दिए गए हैं। ट्रायल के दौरान जब सभी लाइनें भर गईं तो महेश नगर के आखिरी छोर (डीएमए) तक प्रेशर से 6 मीटर तक पानी ऊपर तक पहुंचा।
दर्पण काॅलोनी टंकी: 10 लाख लीटर क्षमता की इस टंकी का निर्माण 105.77 लाख रुपए खर्च कर किया गया है। यहां से दर्पण कालोनी और गोविंदपुरी तक पानी पहुंचेगा। रविवार को ट्रायल के दौरान दर्पण कालोनी पुलिया (डीएमए का आखिरी छोर) तक ली गई। यहां पर आखिरी छोर तक 5 मीटर ऊंचाई तक पानी खुले में पहुंच रहा था। यहां 4500 कनेक्शन हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/trial-of-new-tanks-in-tulsi-vihar-and-darpan-colony-water-reaches-6-meters-height-127482766.html
No comments:
Post a Comment