Monday, July 13, 2020

शहर में मिले चार नए पाॅजिटिव, सागर में आंकड़ा पहुंचा 458

बुुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से सोमवार को 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें एक बीएमसी के अधीक्षक कार्यालय में काम करने वाला कर्मचारी है और अन्य तीन भगवानगंज, मकरोनिया और लाजपतपुरा वार्ड निवासी हैं। 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर सागर में संक्रमितों का आंकड़ा 458 पर पहुंच गया है।

बीएमसी परिसर में रहने वाले 41 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। ये बीएमसी के ही अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ हैं। दो दिन पहले अचानक इन्हें तेज बुखार की शिकायत हुई थी और सैंपल लेने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। बताया जा रहा है कि कर्मचारी बुधवार से बीमार था, जिसके बाद शनिवार को बीएमसी की फ्लू ओपीडी में उसकी सैंपलिंग हुई। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिसर में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। एक तरफ अधिकारी मरीज के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कर्मचारी जिस ब्लॉक में रहता था, उस पूरे ब्लॉक को कंटेनमेंट बनाया जा सकता है। इनके अलावा भगवानगंज निवासी 43 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये प्लंबर का काम करते हैं, इन्हें भी तेज बुखार और सर्दी की शिकायत थी। लाजपतपुरा वार्ड में 59 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। बतायाजा रहा है कि ये करीब 20 पहले एक शादी समारोह में शामिल हुईं थीं, जहां से लौटने के बाद इनकी हालत बिगड़ गई। इनके अलावा मकरोनिया निवासी 42 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिलीं हैं, लेकिन इन्हें संक्रमित करने वाले सोर्स की पुष्टि नहीं हो सकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four new positives, figure reached at sea 458


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/four-new-positives-figure-reached-at-sea-458-127510195.html

No comments:

Post a Comment