सहकर्मी के साथ यौन उत्पीड़न मामले में सहकारिता विभाग का निलंबित उपायुक्त राजेश कुमार क्षत्री 172 दिन से फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश बंद कर दी, वहीं विभाग ने भी निलंबन अवधि में मुख्यालय आमद दर्ज नहीं कराने पर उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की।
ऐसे मामलों की जांच करने वाली समिति भी उसे नोटिस दे-देकर थक गई है, लेकिन क्षत्री अपना पक्ष रखने नहीं आ रहा। इस बीच वह प्रदेश में ही रहकर सहकर्मी पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव भी बना रहा है। 27 जनवरी को उसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। सहकर्मी का भाई और मां ने तत्कालीन सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह से मुलाकात कर क्षत्री के बारे में बताया था। मंत्री ने उसी समय उसे निलंबित कर दिया था। इस संबंध में आयुक्त आशीष सक्सेना का कहना है कि उपायुक्त स्तर के अधिकारी पर कार्रवाई शासन स्तर पर होती है। प्रमुख सचिव ने उन्हें चार्जशीट सौंप दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/deputy-commissioner-of-cooperation-suspended-in-sexual-harassment-kshatri-absconded-for-172-days-127525010.html
No comments:
Post a Comment