सीवरेज सिस्टम में बन रहे करमदी रोड एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का 10 फीसदी बाकी है। खेतलपुर वाले एसटीपी में मशीनें लगना शुरू हो गई हैं। सारे शहर का पानी एसटीपी तक पहुंचाने के लिए 5 जगह पंपिंग स्टेशन बनना है। अर्जुन नगर और डोसीगांव में बन रहे हैं, जबकि हनुमान ताल वाले पंपिंग स्टेशन के लिए नई जगह ढूंढना पड़ेगी।
शुक्रवार को आयुक्त सोमनाथ झारिया ने सीवरेज के काम को चेक करने के लिए दोपहर 1 से शाम 7.30 बजे तक 6.30 घंटे तक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों एसटीपी, पंपिंग स्टेशन के साथ अर्जुन नगर में हाउस कनेक्शन भी चेक किए। सिटी इंजीनियर सुरेशचंद्र व्यास, सहायक यंत्री श्याम सोनी, राजेश पाटीदार, दीक्षा निजामपुरकर, संदीप बाथम, भिकासिंह वाघेला सहित अन्य मौजूद रहे।
कहां-क्या परेशानी
पंपिंग स्टेशन – गोमदड़े की पुलिया पंपिंग स्टेशन के लिए रेलवे से भूमि का आवंटन होना बाकी। हनुमान ताल के पास प्रस्तावित पंपिंग स्टेशन कोे लिए दूसरी जगह की तलाश, कुल 7 बनना है, दो एसटीपी के साथ बनेंगे, जबकि 5 शहर में। इनमें से अर्जुन नगर और डोसीगांव में बन रहे हैं। दीनदयाल नगर का काम जल्द चालू हो जाएगी।
एसटीपी - रोजाना 16 एमएलडी गंदा पानी साफ करने की क्षमता वाले खेतलपुर वाले प्लांट में विद्युत कनेक्शन बाकी। अगस्त अंत तक चालू हो जाएगा। काम पूरा होने में दो से तीन माह लगेंगे।
^लॉकडाउन की वजह से सीवरेज का काम थोड़ा पिछड़ गया है। ठेकेदारों को दो माह में काम पूरा करने का टारगेट दिया है। - सोमनाथ झारिया, आयुक्त-नगर निगम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/10-civil-work-rest-of-karamdi-road-stp-machines-installed-in-khetalpur-127525234.html
No comments:
Post a Comment